Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हर घर तिरंगा अभियान: सवाईमाधोपुर और अजमेर में उमड़ी देशभक्ति की लहर

अजमेर: आजादी का अमृत महोत्सव के तहत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सवाईमाधोपुर में उत्साह के साथ मनाया गया. पुलिस लाइन मैदान से एक भव्य तिरंगा बाइक रैली निकाली गई. जिला कलेक्टर काना राम और पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बाइक पर सवार होकर तिरंगा लहराते हुए रैली में हिस्सा लिया. यह रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी और लोगों को देशभक्ति के नारों के साथ जागरूक किया. इसी प्रकार अजमेर में ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह पर सांप्रदायिक सद्भाव और देशभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला. यहां तिरंगे वितरित किए गए.

तिरंगा बाइक रैली पुलिस लाइन मैदान से रवाना होकर कलेक्ट्रेट रोड, रण्थम्भौर सर्किल, आलनपुर सर्किल होती हुई सर्किट हाउस रोड, दशहरा मैदान रोड, रणथंभौर सर्किल, अंबेडकर सर्किल का चक्कर लगाकर वापस पुलिस लाइन मैदान पर पहुंचकर संम्पन्न हुई. पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने कहा कि यह अभियान न केवल तिरंगे के सम्मान का प्रतीक है, बल्कि देश की एकता और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करने का भी अवसर है. उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और इसकी तस्वीरें ऑनलाइन साझा करें.

Advertisement Box

अजमेर में दरगाह पर देशभक्ति की बयार: इसी तरह अजमेर में भी स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां जोरों पर हैं. ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह पर सांप्रदायिक सद्भाव और देशभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला. यहां तिरंगा वितरण समिति द्वारा 25 वर्षों से चली आ रही परंपरा के तहत दुकानदारों और जायरीनों को तिरंगे झंडे और बैच वितरित किए गए. इस दौरान मदरसे के बच्चों ने देशभक्ति गीत गाकर माहौल को और भी राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया. समिति के सहसंयोजक नवाब हिदायतुल्लाह ने बताया कि इस वर्ष 786 तिरंगे वितरित किए गए, ताकि लोग इसे अपने घरों और दुकानों पर लगा सकें. उन्होंने लोगों से तिरंगे का सम्मान करने की भी अपील की. संयोजक मोहम्मद महमूद खान ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस को त्योहार की तरह मनाने का उद्देश्य है कि हर नागरिक देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो.

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें