Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

आरएसी के कंपनी कमांडर भंवर सिंह और एसआई नरेंद्र सिंह को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस पदक

जयपुर: स्वाधीनता दिवस के मौके पर गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राष्ट्रपति पुलिस पदक और पुलिस पदक की घोषणा कर दी है. इसमें राजस्थान पुलिस के दो अधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस देने की घोषणा की गई है. जबकि 16 अन्य पुलिसकर्मियों और अधिकारियों के नाम पुलिस पदक की सूची में हैं. आज जारी सूची के अनुसार, बीकानेर में आरएसी की तृतीय बटालियन के कंपनी कमांडर भंवर सिंह और जयपुर में एजीटीएफ, सीआईडी सीबी के उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह को राष्ट्रपति पुलिस पदक देने की घोषणा की गई है.

असाधारण वीरता और सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक: असाधारण वीरता और सेवा के लिए दिए जाने वाले प्रतिष्ठित राष्ट्रपति के पुलिस पदक के लिए राजस्थान पुलिस के दो अधिकारियों का चयन किया गया है. इनमें बीकानेर में आरएसी की तृतीय बटालियन के कंपनी कमांडर भंवर सिंह और जयपुर में एजीटीएफ, सीआईडी सीबी के उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह शामिल हैं. डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने राष्ट्रपति पुलिस पदक और पुलिस पदक के लिए चयनित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी और उनके कार्यों की सराहना की है.

Advertisement Box

इन्हें मिलेगा पुलिस पदक: वहीं, प्रदेश के 16 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को पुलिस पदक के लिए चुना गया है. इनमें डीआईजी (आर्म्ड बटालियन) मनीष अग्रवाल-द्वितीय, एएसपी (सीआईडी-एसएसबी) जोन जयपुर शहर धर्मेंद्र सिंह सागर, एएसपी (एसओजी) अवनीश कुमार शर्मा, बाली (पाली) एएसपी चैन सिंह, एससी-एसटी सेल झालावाड़ के उपाधीक्षक कैलाश चंद खटीक, जयपुर के करधनी पुलिस निरीक्षक सवाई सिंह, जोधपुर रेंज आईजी कार्यालय के एसआई जसवंत राम, तकनीकी शाखा (एसएसबी), जयपुर के उप निरीक्षक देवी सिंह, आरएसी प्रथम बटालियन, जोधपुर के प्लाटून कमांडर सही राम का नाम शामिल है.

इनका नाम भी सूची में शामिल: इसी प्रकार जयपुर कमिश्नरेट के साइबर थाने के सहायक उप निरीक्षक भोजराज सिंह, पुलिस काउंसलिंग एवं सहायता केंद्र, बीकानेर के कानाराम जाखड़, आरएसी (तृतीय बटालियन), बीकानेर के हेड कांस्टेबल देवकरण, राजस्थान पुलिस अकादमी, जयपुर के हेड कांस्टेबल गिरधारी लाल, एसडीआरएफ, जयपुर के हेड कांस्टेबल तुलसा राम, आरएसी (छठी बटालियन), धौलपुर के कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह और राजस्थान पुलिस अकादमी के कांस्टेबल तेजाराम को भी पुलिस पदक के लिए चुना गया है.

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें