Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

यहां सड़क में बने गहरे गढ़ों की वजह से पलट रहे हैं ऑटो, वाहन हो रहे हैं चालक जख्मी… लोगों में आक्रोश

यमुनानगर :  यमुनानगर जिले के मिहिर भोज चौक पर नेशनल हाईवे की हालत इतनी खस्ता है सड़क में बने गहरे गढ़ों की वजह से ऑटो पलट रहे हैं, वाहन चालक जख्मी हो रहे हैं, स्कूटी सवार गढ़ों में फंसकर नीचे गिर रहे हैं। गहरे गढ़ों को लेकर वाहन चालकों में काफी आक्रोश है।

वाहन चालकों का कहना है सड़क बनाते समय मटेरियल अच्छी गुणवत्ता का इस्तेमाल नहीं किया गया बारिश की वजह से सड़क पूरी तरह से धुल गई है और सड़क में गहरे गड्ढे बन गए हैं जिससे आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। दूसरे वाहन चालक का कहना है की छोटी गाड़ियों को इन गहरी गड्डों से काफी नुकसान हो रहा है।

Advertisement Box

उन्होंने कहा इन गढ़ों की वजह से ट्रक पलटने का खतरा बढ़ जाता है। सड़क किनारे दुकानदारों का काम ठप हो गया है वह बताते हैं कि इन गढ़ों की वजह से रोजाना हादसे हो रहे हैं। वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं। उन्होंने बताया सीवरेज लाइन सड़क से ऊपर है जिस वजह से पानी की निकासी नहीं हो रही है। उन्होंने बताया कि जब मुख्यमंत्री नायब सैनी कलेशर में एक कार्यक्रम में आए थे तब इस सड़क की अस्थाई तौर पर मरम्मत की गई थी लेकिन बारिश की वजह से वह भी गड्ढे धुलकर और ज्यादा गहरे हो गए हैं।

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें