Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

प्रदेश में शुरू होगा झमाझम बारिश का दौर, 15 अगस्त और जन्माष्टमी को जानिए कैसा रहेगा मौसम

जयपुर : राजस्थान में आज से बरसात के तीसरे दौर का आगाज होने जा रहा है. खासतौर पर प्रदेश के पूर्वी हिस्से में आज मेघ मेहरबान रहेंगे. सुबह की शुरुआत के साथ भरतपुर संभाग के धौलपुर और करौली के कई इलाकों में बरसात दर्ज की गई तो संभाग मुख्यालय के साथ-साथ सवाई माधोपुर, दौसा और जयपुर जिले में घने बादल छाए रहे. मौसम विभाग के जयपुर केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक गुरुवार 14 अगस्त को राज्य के तीन संभागों के 13 जिलों में मेघ गर्जन के साथ माध्यम से भारी वर्षा की संभावना है. विभाग की ओर से आज प्रदेश में उदयपुर, चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, कोटा, झालावाड़, बूंदी और बारां में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

15 अगस्त और जन्माष्टमी को भी बरसेंगे मेघ : विभाग के जयपुर केंद्र के निर्देशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि शुक्रवार 15 अगस्त को भी प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश का दौर देखने को मिलेगा. इस दौरान 19 जिलों के कई हिस्सों में मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ-साथ भारी बारिश की संभावना बन रही है. इस दौरान जयपुर संभाग के अलवर और दौसा में मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना है. वहीं भरतपुर संभाग मुख्यालय के साथ-साथ धौलपुर करौली और सवाई माधोपुर, उदयपुर संभाग मुख्यालय के साथ-साथ चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, राजसमंद, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, अजमेर संभाग के भीलवाड़ा और टोंक, साथ ही कोटा संभाग मुख्यालय के साथ-साथ झालावाड़, बूंदी और बारां जिले में बारिश की संभावना है, यहां येलो अलर्ट रहेगा. जन्माष्टमी के मौके पर शनिवार 16 अगस्त को भी प्रदेश के 20 जिलों में अलर्ट रहेगा.

Advertisement Box

जन्माष्टमी पर दो संभागों में भारी बारिश : बंगाल की खाड़ी और आसपास के दक्षिणी ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश तट के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जो अगले 48 घंटों में पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए और तीव्र होकर ‘वेल मार्क्ड लो प्रेशर एरिया’ में बदलने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, इसके असर से पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में 15 अगस्त से और पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में 16 अगस्त से बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी. विशेष रूप से कोटा और उदयपुर संभाग में 15 से 18 अगस्त के बीच कई स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. वहीं, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर और कोटा संभाग में 15 से 21 अगस्त तक और बीकानेर और जोधपुर संभाग में 16 से 22 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई गई है.

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें