Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जोधपुर में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर आधारित ड्रोन शो की रिहर्सल, आज रात मुख्यमंत्री देखेंगे

जोधपुर : राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह जोधपुर में आयोजित होगा. आज से होने वाले आयोजनों में सबसे बड़े आकर्षण ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित ड्रोन शो की बुधवार देर रात मेहरानगढ़ पर रिहर्सल हुई. यह शो गुरुवार को रात 8:15 बजे होगा और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा इस खास अवसर पर मौजूद रहेंगे. इस ड्रोन शो में 550 ड्रोन की मदद से ऑपरेशन सिंदूर की पूरी कहानी प्रदर्शित की जाएगी.

ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित ड्रोन शो की देर रात मेहरानगढ़ पर रिहर्सल के दौरान आसमान रंग बिरंगी रोशनियों से उकेरी आकृतियों से भरा नजर आया. खास तौर से भीतरी शहर की छतों पर लोगों ने यह नजारा देखा. गुरुवार शाम यह शो होगा. इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी वहां मौजूद रहेंगे. जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल के अनुसार 15 मिनिट के शो में पहलगाम की घटना से लेकर ऑपरेशन सिंदूर का प्रदर्शन 550 ड्रोन करेंगे.

Advertisement Box

ड्रोन शो में ऑपरेशन सिंदूर की कहानी : ड्रोन शो के दौरान ऑपरेशन सिंदूर की पूरी कहानी को शहरवासियों को लाउडस्पीकरों पर सुनाया जाएगा. इस बेमिसाल ड्रोन शो को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं. शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर बड़ी एलईडी स्क्रीन और उच्च-गुणवत्ता वाले लाउडस्पीकर लगाएं गए हैं , ताकि जो लोग सीधे मेहरानगढ़ किले के पास उपस्थित नहीं हो सकते, वे भी इन अपने नजदीकी स्थान से ही शो के दृश्यों और कहानी का आनंद ले सकें.

दो दिवसीय दौरे पर आज आयेंगे सीएम : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 14 अगस्त को दोपहर में बीकानेर से जोधपुर पहुंचेंगे. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज दोपहर 3:15 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और 3:30 बजे गांधी मैदान से जालोरी गेट तक आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद 4:05 से 6:15 बजे तक सर्किट हाउस जोधपुर में मुख्यमंत्री शर्मा का समय आरक्षित रहेगा इस दौरान तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे. शाम 6:30 बजे मुख्यमंत्री मेहरानगढ़ फोर्ट में आयोजित एट होम कार्यक्रम में भाग लेंगे, जहां वे स्वतंत्रता दिवस समारोह के अंतर्गत आमंत्रित गणमान्य नागरिकों से भेंट करेंगे. इसके बाद रात 8:15 से 9:15 बजे तक वे सम्राट अशोक उद्यान में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में भाग लेंगे और प्रदेश की कला, संस्कृति एवं लोक परंपराओं का आनंद लेंगे. मुख्यमंत्री का रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में होगा.

स्टेडियम में करेंगे झंडारोहण : 15 अगस्त की सुबह मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सर्किट हाउस में झंडारोहण करेंगे. इसके बाद शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित करेंगे. फिर वे स्वतंत्रता दिवस समारोह में शिरकत करेंगे. सबुह 9:05 बजे बरकतुल्लाह खां स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण करेंगे.

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें