Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

भाजपा देहात हजारों तिरंगों के साथ निकलेगी तिरंगा यात्रा, बैठक में लिया निर्णय

बीछवाल मंडल के नाल ग्राम से निकलेगी तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा। बीकानेर। तोलाराम मारू

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में आज भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के 14 अगस्त बीकानेर आगमन से पूर्व तैयारी बैठक रखी गई

Advertisement Box

जिला कलेक्टर ने बढ़ाया जिले का गौरव, नेतृत्व क्षमता का हुआ सम्मान

आज की बैठक में मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश मंत्री विजेंद्र पूनिया के साथ विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, विधायक विश्वनाथ मेघवाल, जेठानंद व्यास, पूर्व जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की उपस्थित में भाजपा देहात की तिरंगा यात्रा को लेकर जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, मोर्चा अध्यक्षों, छात्र नेताओं को संबोधित किया।

NH 52 से ट्रैफिक डायवर्ट से बिगड़े बारां-झालावाड़ मेगा हाईवे के हालात, बाघेर घाटी में बढ़े हादसे, रोडवेज को नुकसान
प्रदेश मंत्री विजेंद्र पूनिया ने संबोधित करते हुए कहा स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पूर्व पूरे प्रदेश में तिरंगा यात्राएं होंगी हमारा सौभाग्य है आपके जिले की तिरंगा यात्रा में प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा उपस्थित रहेंगे इसलिए हमारी जिम्मेदारी ज्यादा बढ़ जाती है तिरंगा यात्रा में विश्वविद्यालय, कोचिंग, स्पोर्ट्स के साथ अन्य संस्थाओं के युवाओं को इस तिरंगे की शान में आमंत्रित करे।
जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने पदाधिकारियों की बैठक में कहा बीछवाल मंडल के नाल गांव में 14 अगस्त को सुबह 11 बजे तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अगुवाई में एक विशाल तिरंगा रैली निकाली जाएगी जिसमें हजारों की संख्या में युवा, महिलाएं, आमजन शामिल होगे जिसके लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियों दी गई।
मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया आज की बैठक में महामंत्री दिलीप राजपुरोहित, कैलाश विश्नोई, उपाध्यक्ष जसवंत दईया, महेश झांवर, मंत्री राजाराम ओझा, संजना प्रजापत, खुशबू आसोपा, भरत सुथार, जयकिशन उपाध्याय, सोशल मीडिया संयोजक, पवन स्वामी, अशोक मारू, निशु लिंबा, प्रवक्ता महेंद्र ढाका, मोर्चा अध्यक्ष भंवर जांगिड़, विनोद गिरी उपस्थित थे।
Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें