Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कसम खाते हैं अब नहीं पीटेंगे.. पीटने वाले बदमाशों को पुलिस ने सिखाया सबक

अपराधियों को जहां आए दिन पुलिस की सख्ती और डंडों का सामना करना पड़ता है, वहीं राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के आनंदपुरी थाना पुलिस ने अपराध रोकने का एक नया और अलग तरीका अपनाया है. थानाधिकारी ने दंपती के साथ बदसलूकी और मारपीट के मामले में न केवल अपराधियों को गिरफ्तार किया, बल्कि उन्हें एक ऐसा सजा दी जो चर्चा का केंद्र बनी हुई है.

मामला बांसवाड़ा जिले के आनंदपुरी थाना क्षेत्र के छाजा अनास पुल का है. यहां तीन युवकों ने एक दंपती के साथ बदसलूकी और मारपीट की थी. घटना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को उसी रात धर दबोचा लिया था.

Advertisement Box

थाना प्रभारी कपिल पाटीदार ने आरोपियों को थाने में बुलाया, वहां, उन्होंने तीनों युवकों से पीड़ित दंपती के सामने पश्चाताप करने को कहा. उन्होंने आरोपियों को सार्वजनिक रूप से पीड़ित पक्ष के पैर छूकर माफी मंगवाई. साथ ही भविष्य में दोबारा ऐसी गलती नहीं करने की शपथ भी दिलवाई.

0 पर आउट हो गए 10 बल्लेबाज, इस टीम ने सिर्फ 2 गेंदों में जीता T20 मैच

मांफी मांगने का वीडियो

थाने में मौजूद लोगों के सामने, तीनों युवकों ने शर्मिंदा होकर दंपती के पैर छुए और माफी मांगी. साथ ही भविष्य में दोबारा ऐसी कोई गलती न करने की कसम खाई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. साथ ही यह वीडियों संदेश भी दे रहा है कि कानून का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. इस पहल के साथ पुलिस अपराधियों को सुधारने का भी काम कर रही है.

कुत्तों के काटने से सिर्फ रैबीज नहीं, इन बीमारियों का भी रहता है खतरा

थानाधिकारी पाटीदार ने बताया कि युवाओं में बढ़ रही नशे की लत और असामाजिक गतिविधियों पर पुलिस की कड़ी नजर है. उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य सिर्फ सजा देना नहीं, बल्कि अपराधियों को सुधारकर समाज में एक सकारात्मक माहौल बनाना है. यह पहल अपराधियों के लिए एक सबक और समाज के लिए एक प्रेरणा है.

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें