Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

फौजी पति के Whatsapp पर भेजे एक Message ने ले ली पत्नी का जान, घटना के बाद सास बोली- मर गई तो हम क्या करें

हिसार: हरियाणा के हिसार में एक नवविवाहित द्वारा जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का मामला प्रकाश में आया है। आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप फौजी पति पर लगा है। पति ने महिला को व्हाट्सएप पर तलाक के कागजात भेजे, जिससे आहत होकर पत्नी ने जानलेवा कदम उठाया। इस मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि युवती के शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। उसके परिजनों ने दहेज प्रताड़ना सहित वॉट्सऐप पर तलाक के कागजात भेजने वाली बात बताई है। इन बयानों के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वहीं महिला के परिजनों ने भी सुसराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवती की 5 माह पहले ही फौजी युवक से शादी हुई थी।

Advertisement Box

प्राप्त जानकारी अनुसार हांसी थाना क्षेत्र के गांव उमरा निवासी 24 वर्षीय कविता की शादी 5 महीने पहले हांसी के पास गढ़ी गांव के अंकुश से हुई थी। अंकुश सेना में जवान है। शादी बड़ी धूमधाम से की गई थी। आरोप है कि शादी के बाद ही ससुराल वालों ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया। इस कारण कविता 1 जून से अपने मायके उमरा में आ गई थी।

परिजनों ने आगे बताया कि मायके आए कविता को दो महीने से ज्यादा हो गए थे। आरोप है कि ससुराल वाले उसे फोन भी नहीं करते थे। कविता करती थी तो सीधे मुंह बात नहीं करते थे। रविवार को कविता के वॉट्सऐप पर उसके पति अंकुश ने कुछ कागजात भेजे थे। इन कागजात पर पढ़ने पर पता लगा कि ये तलाक के है।

परिवार के मुताबिक, वॉट्सऐप पर भेजे गए कागजात देख कविता आहत हो गई। रविवार की शाम कविता ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। जब उन्होंने घटना के बारे में उसके पति अंकुश को जानकारी देने के लिए कॉल की तो उसने रिसीव नहीं किया। कविता की सास को कॉल की तो यह कहकर बेरुखी दिखाई कि मर गई तो हम क्या करें। इसके बाद फोन काट दिया गया। हालांकि बाद में कविता के ससुराल पक्ष के कुछ लोग अस्पताल पहुंचे और समझौते की कोशिश की।
Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें