Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

निशानेबाज मनु भाकर ने भविष्य को लेकर किया शानदार फैसला, शादी के सवाल पर पिता का दिल छूने वाला जवाब…

झज्जर: पेरिस ओलंपिक-2024 में दो कांस्य पदक जीतने वाली 23 वर्षीय निशानेबाज मनु भाकर रोहतक से अपनी आगे की मनु भाकर पढ़ाई पूरी करेंगी। इसके लिए उन्होंने खेल कोटे से रोहतक के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑ फ मैनेजमेंट (आईआईएम) को चुना है। इसी सत्र से वे प्रवेश प्रक्रिया में हिस्सा लेंगी। यह प्रक्रिया एक महीने में ही होगी। पिता रामकिशन भाकर बोले, मनु ने स्पोर्ट्स मैनेजमेंट की पढ़ाई करने का फैसला किया है ताकि खेल से संन्यास के बाद इसी से जुड़े कारोबार को भविष्य संवारा जाए।

मनु की मां सुमेधा भाकर ने कहा कि बेटी ने देश की शान में चार चांद लगाए हैं। हमने कभी मनु पर दबाव नहीं बनाया और मनु ने भी हमेशा सही रास्ता ही चुना है। फिलहाल मनु अपने अभ्यास पर इतना फोकस कर रही है कि खाना खाने का भी ध्यान नहीं रहता। मनु ने खेल के साथ ही अपनी पढ़ाई जारी रखने का मन बनाया है।

Advertisement Box

रामकिशन भाकर ने बताया कि मनु अपनी पढ़ाई से संबंधित फैसले खुद लेती रही हैं। उन्होंने आगे की पढ़ाई के लिए स्पोर्ट्स मैनेजमेंट बिजनेस कोर्स चुना है। इससे पहले उसने दिल्ली विश्वविद्यालय का एलएसआर महिला कॉलेज इसलिए चुना था ताकि वहां कोई परेशानी न हो।  मनु की शादी को लेकर पूछे गए सवाल पर उनके पिता रामकिशन ने मुस्कुराते हुए कहा, ‘अगर अच्छा रिश्ता आया तो विचार करेंगे, लेकिन फिलहाल कोई जल्दी नहीं है। मनु अभी 23 साल की है और हम मानते हैं कि 26 साल से पहले शादी पर गंभीर विचार नहीं होना चाहिए।’ मनु की मां सुमेधा भाकर अपनी बेटी की उपलब्धियों पर गौरवान्वित महसूस करती हैं.

मनु ने बीए ऑनर्स डिग्री के लिए भी पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन सब्जेक्ट अपनी दृढ़ इच्छा से चुना था। इसके बाद चंडीगढ़ में डीएवी कॉलेज से इसी विषय में एमए की डिग्री ले चुकी हैं।  फिलहाल करणी शूटिंग रेंज में अभ्यास कर रही हैं। वर्तमान में मनु का फोकस शूटिंग वर्ल्ड कप पर है जो 2027-28 में भारत में ही होगा। वह इसकी तैयारी में जुटी हैं। मनु भाकर के भाई अखिल ने कहा कि मनु ने इस कोर्स के लिए देशभर के विश्वविद्यालयों की जानकारी जुटाने के बाद रोहतक आईआईएम को चुना है।

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें