Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कीमतों में राहत! जयपुर में सोना-चांदी हुए सस्ते, जानें आज के ताजा रेट

जयपुर. पिछले दो दिन से सोना और चांदी के भाव स्थिर रहने के बाद आज इसके भावों में गिरावट आई है.

सर्राफा व्यापारी पूरणमल सोनी के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय आर्थिक परिस्थितियों में अनिश्चितता और निवेशकों का रुझान कीमती धातुओं की ओर बढ़ने से बाजार में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में चांदी की मांग सोने से ज्यादा तेज़ी से बढ़ रही है, क्योंकि यह घरेलू और औद्योगिक दोनों स्तरों पर इस्तेमाल होती है.

जयपुर सर्राफा ट्रेडर्स कंपनी ने आज दोनों धातुओं के भावों के अपडेट जारी किए है. आज के दिन सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव दर्ज हुआ है. यदि आप आज, 12 अगस्त को जयपुर के सर्राफा बाजार से सोने या चांदी के आभूषण खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो उससे पहले एक बार बाजार रेट जरूर देख लें.
सोना और चांदी के भाव गिरे
तेजी के इस सिलसिले के बाद पिछले दो दिनों तक सोना और चांदी की कीमतें स्थिर रहीं, लेकिन आज बाजार में इनके इनके भावों में गिरावट दर्ज की गई. शुद्ध सोना 1,200 रुपए प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर 1,02,800 रुपए पर आ गया. इसी तरह जेवराती सोने के दाम भी 1,200 रुपए घटकर 95,800 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गए. वहीं, चांदी की बात करें तो चांदी के दाम में भी 400 रुपए की कमी आई और यह 1,17,600 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई. लंबे समय बाद आई इस गिरावट ने खरीदारों को थोड़ी राहत दी है.
मांग में चांदी की बढ़त की संभावना
पूरणमल सोनी ने बताया कि वैश्विक आर्थिक अस्थिरता में निवेशक सुरक्षित निवेश विकल्पों की तलाश में रहते हैं, और सोना-चांदी दोनों ही उनकी पहली पसंद होते हैं. हालांकि, हाल के दिनों में चांदी को अधिक लाभदायक विकल्प माना जा रहा है. इसकी औद्योगिक मांग, इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों में उपयोग और आभूषणों की लोकप्रियता के चलते इसके भाव में स्थिरता के बजाय बढ़ोतरी की संभावना ज्यादा है. उन्होंने बताया कि आने वाले समय में सोना और चांदी के भावों में बढ़ोतरी होने की संभावना है.

Advertisement Box
Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें