Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने भाजपा पर लगाया वोट चोरी का आरोप, बोले- फर्जी वोटिंग करवाते हैं पार्टी कार्यकर्ता

भीलवाड़ा: कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पार्टी के जिलाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता मतदान के दिन चुनाव प्रक्रिया में अनियमितताएं करवाते हैं. वे फर्जी वोटिंग करवाते हैं. इसकी शिकायत प्रशासन से की जाती है, लेकिन प्रशासन कोई सुनवाई नहीं करता.

जिलाध्यक्ष​ त्रिपाठी ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कांग्रेस का राज हो या भाजपा का, वोट चोरी करने का काम भाजपा कार्यकर्ता ही करते हैं. कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने निर्वाचन विभाग को चुनाव प्रक्रिया से जुड़े कई सुझाव दिए हैं. पार्टी प्रतिनिधि नियमित रूप से निर्वाचन विभाग की बैठकों में शामिल होते हैं और समस्याओं के समाधान के लिए सुझाव देते हैं. हालांकि, उन्होंने आरोप लगाया कि मतदान के दिन से पहले ही कई मतदाताओं के वोट डाल दिए जाते हैं और फर्जी वोटिंग की जाती है.

Advertisement Box

त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा फर्जी मतदान कराया जाता है. कई बार फर्जी मतदान करने वालों को पकड़ कर पुलिस में भी दिया, लेकिन वहां भी उन्हें जल्द ही जमानत मिल जाती है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में भी भाजपा के लोग वोट चोरी करते थे और अब उनके अपने शासन में भी यही हो रहा है. फर्जी वोटिंग का काम प्रशासन के साथ मिलकर किया जाता है. प्रशासन कांग्रेस की बात नहीं सुनता. उन्होंने दावा किया कि चुनाव के दिन लोग जब अपना वोट डालने बूथ पर जाते हैं, तो उन्हें पता चलता है कि उनका वोट डल गया. बाद में उनसे टेंडर वोट डलवाया जाता है. उन्होंने दावा किया कि भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा फर्जी टोलियां बनाकर वोट डालने के मामले सामने आए हैं. इसके सबूत भी मौजूद हैं. उन्होंने चुनाव आयोग से मामले की गंभीरता से जांच करने की मांग की.

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें