Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अलवर में पुलिसकर्मियों पर हिरासत में मारपीट का आरोप, युवक अस्पताल में भर्ती

अलवर : जिले में पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों के साथ थाने में मारपीट के आरोपों का सिलसिला थम नहीं रहा है. पिछले दिनों सदर थाना में पुलिसकर्मियों पर हिरासत में लिए अमित सैनी के साथ मारपीट का आरोप लगे. बाद में इस युवक ने आत्महत्या भी कर ली. अब अलवर शहर के ही अरावली विहार थाना पुलिस पर हिरासत में लिए एक व्यक्ति से मारपीट के आरोप लगे हैं. इस व्यक्ति को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसके परिजनों का आरोप है कि थाने में पुलिसकर्मियों ने व्यक्ति से मारपीट की, जिससे वह घायल हो गया. इसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा.

कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने भाजपा पर लगाया वोट चोरी का आरोप, बोले- फर्जी वोटिंग करवाते हैं पार्टी कार्यकर्ता

एसआई हरिमन मीणा ने बताया कि 16 मई 2025 को परिवादी सुनील कुमार ने एक प्रकरण दर्ज कराया था, जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था. प्रकरण के अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही थी. इस बीच एक नाबालिग आरोपी के उसके घर पर होने की सूचना मिली. इस पर पुलिस उसे निरुद्ध करने के लिए पहुंची. पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर आने लगी तो परिजनों ने धक्का मुक्की कर राजकार्य में बाधा डाली.

Advertisement Box

इससे पहले आरोपी के परिजनों से उसे पेश करने को कहा गया, लेकिन उन्होंने जांच में सहयोग नहीं किया. इस पर पुलिस राजकार्य में बाधा डालने वाले चार लोगों को हिरासत में लेकर आई. पुलिस की ओर से वहां किसी प्रकार की अभद्रता नहीं की गई. पुलिसकर्मियों ने थाने में किसी भी तरह की कोई मारपीट नहीं की है. पुलिस ने दावा किया कि लवकुश पहले से ही किसी बीमारी से ग्रसित था. इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

राजस्थान में वापस लौटेगा मानसून, जानिए कब शुरू होगा बरसात का तीसरा दौर

अस्पताल में भर्ती लवकुश के परिजन कैलाश सिंह ने बताया कि उनके ममेरे भाई के किसी मामले में वारंट जारी हुए थे. इस पर अरावली विहार थाने की पुलिस रक्षाबंधन के दिन शहर के नयाबास क्षेत्र में उसे गिरफ्तार करने पहुंची. इस दौरान आरोपी के परिजनों व पुलिस टीम के बीच धक्का मुक्की हुई. उन्होंने आरोप लगाया कि इस घटना के बाद पुलिस ने वहां मौजूद चार लोगों को हिरासत में ले लिया और थाने में ले जाकर उनके साथ मारपीट की. इसमें एक व्यक्ति लवकुश को गंभीर हालत में इलाज के लिए तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया.

कैलाश सिंह ने आरोप लगाया कि थाने में पुलिसकर्मियों ने उनसे मारपीट की, जिससे उसकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई. अभी उनका जिला अस्पताल में इलाज जारी है. पुलिस की ओर से हिरासत में लिए तीन अन्य अभी थाने में ही बंद हैं. पुलिस ने धक्का मुक्की के आरोप में भूपेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, राजू, लोकेश उर्फ लवकुश को हिरासत में लिया था.

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें