Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

होटल में महिला मित्र के साथ ठहरे युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी

कोटा: शहर के नांता थाना इलाके में एक होटल में महिला मित्र के साथ ठहरे युवक की सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस ने एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया. युवक की मौत की सूचना पुलिस को सोमवार सुबह मिली थी. उसने रविवार रात को ही होटल में कमरा लिया था.

नांता थाना अधिकारी नवल किशोर शर्मा ने बताया कि बूंदी रोड स्थित होटल रेड स्टोन से सुबह सूचना मिली थी कि उनके यहां एक कमरे में ठहरे 30 वर्षीय दादाबाड़ी निवासी युवक भंवर सिंह की मौत हो गई है. भंवर सिंह रविवार रात साढ़े आठ बजे अपनी महिला मित्र के साथ होटल में पहुंचा था. थाना अधिकारी ने बताया कि उसकी महिला मित्र के अनुसार उसने देर रात शराब पी थी. सिगरेट में कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर भी सेवन किया था. इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और सुबह उसकी मौत हो गई. महिला मित्र ने ही सुबह होटल प्रबंधन को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस को बताया गया.

Advertisement Box

मौके पर शराब की खाली बोतलें मिली हैं. एफएसएल टीम ने अन्य साक्ष्य एकत्र किए हैं. परिजनों ने फिलहाल सामान्य मौत मानते हुए पोस्टमार्टम की तहरीर दी है. पोस्टमार्टम के बाद जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. थानाधिकारी ने बताया कि मौके पर मिली महिला भी कोटा की ही निवासी है. युवक भंवर सिंह और उसकी महिला मित्र दोनों की आईडी कोटा की ही है. स्थानीय आईडी होने के बावजूद होटल में रुकने के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें