Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राजस्थान से इस साल हज यात्रा पर कौन जाएगा? 16 अगस्त को खुलेगी लॉटरी

जयपुर: हज 2026 के मुकद्दस सफर के लिए राजस्थान हज कमेटी की आवेदन करने की कवायद अब थम गई है. राजस्थान से इस बार 5106 आवेदन आए. इनमें 4587 आवेदन सही पाए गए. 519 आवेदन कमियों के चलते निरस्त कर दिए गए.अब सही आवेदनों में से हज यात्रा के चयन के लिए 16 अगस्त को कुर्रा (लॉटरी) निकाली जाएगी. हज कमेटी से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि 16 अगस्त को सचिवालय में हज की लॉटरी निकाली जाएगी.

हज कमेटी के अधिशासी अधिकारी अबू सुफियान ने बताया कि जिन आवेदकों के आवेदन सही पाए गए, उन्हें कवर नंबर जारी कर दिए हैं. हज की लॉटरी में कवर नंबर से ही नाम सामने आता है. हज यात्रा 2026 के लिए आवेदन करने के अंतिम तिथि 7 अगस्त थी. उसके बाद प्रक्रिया रोक दी गई. इस दौरान राजस्थान से 5106 आवेदन आए, जिनमें 4587 आवेदन सही पाए गए.

Advertisement Box

चयनितों को 20 तक जमा करनी होगी पहली किश्त: अबू सुफियान ने बताया कि वर्ष 2026 की लॉटरी निकलने के बाद उसमें चयनित हज यात्रियों को अपने हज खर्च की पहली किश्त 20 अगस्त तक जमा करानी होगी. पहली किश्त के रूप में 1 लाख 52 हजार 300 जमा करने होंगे.

पिछले साल गए थे 3408 यात्री: राजस्थान हज कमेटी के पूर्व सदस्य और मुख्य हज ट्रेनर मोहम्मद शाहिद का कहना है कि पिछले साल सेंट्रल हज कमेटी की ओर से राजस्थान को 4392 यात्रियों का कोटा अलॉट किया गया था. इस साल भी लगभग यही कोटा मिल सकता है. हज यात्रा 2025 के लिए पिछले साल 4188 आवेदन आए थे. इनमें 386 आवेदन निरस्त कर दिए. 3802 आवेदन सही पाए गए थे लेकिन हज यात्रा पर केवल 3408 हज यात्री ही जा पाए.

गौरतलब है कि हज यात्रा 2025 के लिए राजस्थान से हज यात्रियों की पहली फ्लाइट 1 मई 2025 को जयपुर एयरपोर्ट से रवाना हुई थी. अंतिम फ्लाइट 8 मई को रवाना हुई थी.उसके बाद हाजियों की हज मुकम्मल होने के बाद सऊदी अरब से पहले फ्लाइट 17 जून को जयपुर पहुंची थी. अंतिम फ्लाइट 29 जून को जयपुर एयरपोर्ट आई थी.

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें