जोधपुर: सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने 15 अगस्त से पहले सोमवार को तिरंगा रैली निकाली. इसमें सीमा सुरक्षा बल के प्रशिक्षण केंद्र से जवानों ने तिरंगा हाथ में लिए रैली निकाली. रैली को बल के आईजी एमएल गर्ग ने हरी झंडी दिखाई. बीएसएफ जवानों ने भारत माता के जयकारे लगाए. रैली बल के प्रशिक्षण केंद्र से मेहरानगढ़ फोर्ट पहुंची, जहां से प्रशिक्षण केंद्र लौट आई.
बीएसएफ के आईजी एमएल गर्ग ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान केंद्र सरकार की पहल है. इसे हमें हर घर तिरंगा की भावना मजबूत करनी है. इससे हर भारतीय तिरंगे की आन, बान, शान महसूस कर सकेगा. एसटीसी के कमांडेंट देवेंद्र सिंह ने बताया कि हमने हर घर तिरंगा लहराने का संदेश दिया.
ऊंट दस्ता सबसे बड़ा आकर्षण: रैली की बीएसएफ के ऊंट दस्ते ने अगुवाई की. जोधपुर बीएसएफ का ऊंट दस्ता सबसे बड़ा आकर्षण रहा. सजे धजे ऊंटों पर जवान हाथ में तिरंगा लिए नजर आए. आईजी गर्ग ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद बॉर्डर का माहौल बदला है. हमने एक्स्ट्रा अलर्टनेस बढ़ाई है. अतिरिक्त नफरी लगाई है. पाकिस्तान से होने वाली नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए हमने एंटी ड्रोन टेक्निक्स लगाई है. इसका प्रभावी असर सामने आ रहा है.




















