उदयपुर: जिले के घासा थाना क्षेत्र की विजनवास पंचायत में एक बेटे ने रविवार को पिता की हत्या कर दी. बेटा इस बात से खफा बताया जा रहा था कि पिता ने हाल में बेची जमीन का पैसा उसे नहीं दिया. बेटा पिता से पैसे मांग रहा था और इसे लेकर दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि बेटे ने डंडे से पिता के सिर पर वार कर दिया. सिर में गंभीर चोट लगने से पिता की मौत हो गई. हमले के बाद आरोपी बेटा फरार हो गया.
घासा थाना अधिकारी प्रवीण सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने कि आरोपी के पिता बाबूलाल भील (60) ने कोई जमीन बेची थी. उसका पैसा उनके बैंक अकाउंट में था. बेटे किशनलाल (35) ने पिता बाबूलाल से पैसा मांगा, लेकिन रात हो जाने के कारण पिता ने कहा कि सुबह पैसे दे देंगे. इस बात से खफा बेटे किशन ने पिता बाबूलाल पर लठ से हमला कर दिया. चोट लगने से बाबूलाल गंभीर रूप से घायल हो गए. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने बाबूलाल को मृत घोषित कर दिया. फिलहाल पुलिस की टीमें आरोपी बेटे किशन को तलाश रही है.
राजस्थान CMO को बम से उड़ाने की धमकी, अफरातफरी मची, अलर्ट मोड पर आईं सुरक्षा एजेंसियां
पिता ने पैसे सुबह देने की बात कही: मृतक बाबूलाल के भाई हीरालाल भील ने पुलिस को रिपोर्ट दी. इसमें हीरालाल ने बताया कि बड़े भाई बाबूलाल भील का मकान मेरे घर के पास ही है. बाबूलाल का बेटा किशनलाल पिता से बेची जमीन के पैसे खाते से निकलवाकर देने को कह रहा था. बाबूलाल ने उससे कहा कि वह सुबह बैंक से रुपए निकालकर देगा. इस बात से नाराज होकर बेटे ने पिता पर हमला कर दिया. गंभीर चोट लगने से बाबूलाल की मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
होटल में महिला मित्र के साथ ठहरे युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी
कुल कितना अमाउंट का पता नहीं: घासा थानाधिकारी ने बताया कि बेची जमीन का कुल कितना अमाउंट है, ये आरोपी बेटे के पकड़े जाने के बाद पता लगेगा. प्राथमिक जांच में सामने आया कि आरोपी बेटा कुल अमाउंट में से कुछ रुपए अपने पिता से मांग रहा था. नहीं देने पर उसने पिता की हत्या कर दी.




















