Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बीकानेर में नमक और रंग से बनाई जा रही थी नकली खाद, कृषि विभाग ने मारा छापा

बीकानेर : प्रदेश में नकली बीज और खाद के व्यापारियों पर लगातार कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा की ओर से की गई कार्रवाई के बाद अब पूरे प्रदेश में कृषि विभाग अलर्ट मोड पर है और बीकानेर में कृषि विभाग की टीम ने नकली खाद बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी है. रविवार दिन-रात विभाग की टीम ने यहां कार्रवाई शुरू की और फिलहाल कार्रवाई चल रही है. बताया जा रहा है कि जिस तरह से फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में नकली खाद बनाने की सामग्री मिली है और कार्रवाई सोमवार रात तक चलने की संभावना है. कृषि विभाग के उपनिदेशक जयदीप दोगने के नेतृत्व विभाग की टीम ने यहां कार्रवाई की है.

नमक और कलर से तैयार हो रही थी खाद : निरीक्षण दल में शामिल इंस्पेक्टर गिरिराज चारण ने बताया कि मौके पर नमक के दोनों ओर कलर के साथ मिलाकर नकली खाद बनाई जा रही थी और बड़ी मात्रा में बैग में भरी हुई नकली खाद मिली है. साथ ही कई तरह के खाली बैग भी मिले हैं जिनमें यह खाद भरी जानी थी और सामग्री भी बड़ी मात्रा में मिली है.

Advertisement Box

शहर से नजदीक फैक्ट्री : बीकानेर में शोभासर के पास बंद पड़ी POP की फैक्ट्री में नकली खाद बनाई जा रही थी. बीकानेर से महज 15 किलोमीटर की दूरी पर ही स्थित इस फैक्ट्री में जिस हिसाब से खाद बनाने का सामान और गोदाम भरे हुए मिले हैं उसे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यहां लंबे अरसे से यह काम किया जा रहा था. फिलहाल मौके पर कृषि विभाग की टीम मौके पर कार्रवाई को अंजाम दे रही है और बताया जा रहा है कि कुल कितना सामान यहां मिला है इसकी जानकारी पूरी कार्रवाई होने के बाद ही सामने आएगी लेकिन फिलहाल जो संख्या सामने आई है उसमें 5000 से ज्यादा खाद के बैग मिले हैं.

पुलिस को भी सूचना : निरीक्षक गिरिराज चरण ने बताया कि पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई है और अब FIR भी करवाई जाएगी. मौके पर एक श्रमिक मिला है जिससे पूछताछ के आधार पर पता चला है की रासीसर गांव के निवासी त्रिलोक की यह फैक्ट्री है.

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें