Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

थप्पड़ मारे, बेल्ट से पीटा, जमीन पर पटका, जी नहीं भरा तो दांत से भी काटा… नोएडा के डे केयर में 15 महीने की बच्ची के साथ बर्बरता

उत्तर प्रदेश के नोएडा में 15 महीने की बच्ची के साथ मारपीट का मामला सामने आया है, यहां डे केयर सेंटर में बच्ची को मेड ने थप्पड़ मारे और जमीन पर भी पटका. मेड की ये हरकत डे केयर सेंटर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें वह बच्ची को गोद में लिए हुए नजर आ रही है और बीच-बीच में वह बच्ची को मारती-पीटती दिख रही है. यही नहीं उसने बच्ची को प्लास्टिक की बेल्ट से भी पीटा और जमीन पर भी पटका.

ये मामला नोएडा के सेक्टर-137 स्थित पारस टियरा सोसायटी में स्थित डे केयर सेंटर BLIPEE से सामने आया. जब बच्ची को डे केयर से उसकी मां वापस लेकर गई तो बच्ची लगातार रो रही थी. मां ने चेक किया तो बच्ची की जांघों पर गोलाई में काटने के निशान दिखाई दिए. ऐसे में मां बच्ची को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंची और डॉक्टर को दिखाया. डॉक्टर ने बच्ची को चेक किया और बच्ची की जांघ पर चोट के निशान को ‘बाइट’ बताया यानी बच्ची की जांघों पर दांतों से काटा गया था.

Advertisement Box

सीसीटीवी में कैद हुई हैवानियत

इसके बाद मां को डे केयर मेड पर शक हुआ. बच्ची की मां बाकी लोगों के साथ डे केयर पहुंची और सीसीटीवी चेक करने के लिए कहा गया, लेकिन डे केयर प्रमुख ने मां के शिकायत करने के बावजूद शुरुआत में कोई एक्शन नहीं लिया. फिर सख्ती कर सीसीटीवी फुटेज चेक की गई तो उसमें मेड साफतौर पर बच्ची के साथ बर्बरता करती नजर आई. वह वीडियो में बच्ची के रोने पर उसे थप्पड़ों से मारती और जमीन पर पटकती हुई दिखाई दे रही है.

दांतों से बच्ची की जांघ पर काटा

यही नहीं आरोप है कि डे केयर में बच्ची को प्लास्टिक की बेल्ट से मारा गया और साथ ही दांतों से बच्ची की जांघ पर काटा भी गया. मां ने आरोपी मेड और डे केयर के खिलाफ केस दर्ज कराया. महिला की शिकायत के आधार पर थाना सेक्टर-142 में एफआईआर दर्ज कर ली गई और आरोपी मेड को गिरफ्तार भी कर लिया गया. डे-केयर BLIPEE के प्रमुख चारू पत्नी ऋषि अरोरा के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया.

डे केयर सेंटर BLIPEE को लेकर बीएसए गौतमबुद्धनगर और चाइल्ड वेलफेयर के अधिकारी से रिपोर्ट मांगी जा रही है. आरोप है कि डे केयर प्रमुख ने शिकायत करने पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था और साथ ही धमकी भी दी, जिसके बाद सभी लोग और बच्ची की मां पुलिस के पास पहुंची और शिकायत दर्ज कराई. लोगों में डे केयर को लेकर काफी गुस्सा है.

 

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें