Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

शिमला के स्कूल से बच्चों के लापता होने में बड़ा खुलासा, किडनैपर ने 65 K.M. दूर छिपा कर रखा

करनाल : शिमला में फेमस बिशप कॉटन स्कूल से लापता तीनों बच्चों को बरामद कर लिया गया है। तीनों में एक बच्चा अंगद करनाल के फूसगढ़ का रहने वाला था। अंगद के पिता दलबीर की मौत 3 साल पहले हो चुकी है। दलबीर के भाई पप्पू लाठर करनाल के वार्ड-3 के पार्षद हैं। अंगद पिछले 2 साल से इसी स्कूल में पढ़ रहा है।

रविवार को तीनों बच्चे यहां शिमला के ही कोटखाई के चैथला में मिले। मामले में एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बच्चों के परिजनों को कॉल कर कहा था कि उनके बच्चों को खतरनाक आदमी ने गिरफ्तार किया है। वह उनको बच्चों तक पहुंचा सकता है लेकिन व्यक्ति पैसे मांग रहा था। तीनों बच्चे छठी क्लास के विद्यार्थी हैं।

Advertisement Box

इनमें एक हिमाचल के कुल्लू, दूसरा पंजाब के मोहाली और तीसरा हरियाणा के करनाल का रहने वाला है। इन बच्चों के नाम अंगद, हितेंद्र और विदांश हैं। पुलिस के मुताबिक ये तीनों रक्षाबंधन के दिन दोपहर आऊटिंग गेट पास लेकर मॉल रोड तक घूमने के लिए गए थे। आऊटिंग गेट पास की सीमा 5 बजे खत्म होने के कई घंटे तक तीनों वापस नहीं लौटे। स्कूल प्रबंधन उन्हें अपने स्तर पर तलाश करता रहा लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली। स्कूल के प्रिंसीपल मैथ्यू पी जॉन ने बच्चों के लापता होने की लिखित शिकायत पुलिस को दी थी। खास सुराग मिलने पर पुलिस टीमों ने कोटखाई में एक घर को चिन्हित किया, वहां से सुबह बच्चों को सुरक्षित बरामद कर लिया।

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें