Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पूर्व सीएम पर मंत्री अविनाश गहलोत का पलटवार : कहा- ‘महिला अपराध पर राजनीति करना दुर्भाग्यपूर्ण, हमारी सरकार में 10% की कमी आई’

जयपुर : किशनगढ़ में महिला की हत्या के मामले पर सियासत गरमा गई है. जहां एक ओर पीड़ित परिवार न्याय की मांग कर रहा है, वहीं दूसरी ओर इस दर्दनाक घटना पर राजनीतिक बयानबाज़ी तेज़ हो गई है. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सरकार पर कानून व्यवस्था न संभाल पाने का आरोप लगाया, जिसके जवाब में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने तीखा पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि महिला अपराधों को राजनीतिक मुद्दा बनाना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा कि भजनलाल सरकार में 10% आपराधिक मामलों में कमी आई है, जो यह बताने के लिए काफी है कि पूर्ववर्ती सरकार की तुलना में हमारी सरकार महिलाओं को लेकर कितनी गंभीर है. ये बहुत बड़ी दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि एक महिला की मौत पर कांग्रेस के नेता राजनीति कर रहे है.

विपक्ष का राजनीति करना दुर्भाग्यपूर्ण : सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने कहा कि जो किशनगढ़ में घटना हुई, बड़ी दुर्भाग्यपूर्ण थी. एक महिला की हत्या करने की जैसे ही सूचना मिली उसके बाद तुरंत पुलिस के उच्च अधिकारियों से बात की. पुलिस के उच्च अधिकारियों ने घटना का अनुसंधान किया. अभी तक की रिपोर्ट के अनुसार उक्त घटना में महिला के परिवारजन के प्रति संदेह बताया है और इतना स्पष्ट है कि चौबीस घंटे के भीतर इस घटना का खुलासा कर दिया जाएगा. इस घटना में शामिल कुछ लोगों को डिटेन किया गया है, कुछ की तलाश जारी है जल्दी उनको भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा. गहलोत ने कहा कि यह बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण है कि राजस्थान में जब भी इस प्रकार की कोई घटना होती है तो विपक्ष राजनीति करने का मौका देखती है. राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जो ट्वीट किया बड़ा ही दुर्भाग्यपूर्ण है.

Advertisement Box

अपराधों में अब कमी आई : अविनाश गहलोत ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय पूरे देश में अपराध के मामले में नंबर एक की पोजिशन पर था. भजनलाल सरकार का लगातार प्रयास रहा है की कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रहे. विपक्ष को देखना चाहिए कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विशेष प्रयासों से अपराध में 10 प्रतिशत की कमी आई है. लेकिन कांग्रेस के नेताओं को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विकास के काम और कार्यकुशलता पर उनको ईर्ष्या है. इसलिए इस प्रकार के बेबुनियाद आरोप लगाकर राजस्थान सरकार को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं.

ये कहा था अशोक गहलोत ने : बता दें कि पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने किशनगढ़ में महिला की मौत के मामले पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए प्रदेश की भजन लाल सरकार पर सवाल उठाए थे. अशोक गहलोत ने लिखा था कि ये तो प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर का हाल है. चाहे खास हो या आम कोई भी सुरक्षित नहीं है. जंगलराज के नारे के साथ लोगों को भड़का कर वोट मांगने वाली भाजपा अब लॉ एंड ऑर्डर के नाम पर चुप्पी साधे हुए है. इस प्रकार से इतना संगीन मर्डर हो जाना दिखाता है कि सरकार का इकबाल समाप्त हो चुका है. कोई भी कहीं भी अब इस प्रदेश में सुरक्षित नहीं है. प्रदेश के मुख्यमंत्री जो कि स्वयं गृह मंत्री हैं अब कब जिम्मेदारी लेना सीखेंगे ? जनता बेहद दुखी, परेशान और असुरक्षित है.

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें