Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पुलिस ने ज्वेलर्स कारोबारी को पूछताछ के लिए थाने बुलाया, अचानक हो गई मौत, पढ़िए पूरा मामला

राजसमंद : एक चोरी के मामले में पूछताछ के लिए राजसमंद के कांकरोली थाने पर बुलाए गए भीलवाड़ा के ज्वेलर्स कारोबारी की रविवार शाम को अचानक मौत हो गई. दरअसल, उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसपर उसे आरके जिला चिकित्सालय ले जाया गया. यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना पर पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे. जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता ने भी शाम को कांकरोली थाने पहुंचकर घटना की पूरी जानकारी ली. फिलहाल अस्पताल के बाहर विशेष पुलिस जाप्ता तैनात है. परिजन भी अस्पताल पहुंच चुके हैं. एसपी ममता गुप्ता ने कहा कि इस घटना के बारे में जांच की जा रही है. इसके बाद ही स्थिति सामने आ पाएगी.

वहीं, परिजन घटना की निष्पक्ष जांच करते हुए न्याय की गुहार लगा रहे हैं. छोटे भाई की अचानक मौत से आहत बड़े भाई कैलाश सोनी को भी जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया. कैलाश सोनी ने मीडिया को बताया कि भीलवाड़ा जिले में कारोई थाना क्षेत्र में गाडरमाला (भोपालगढ़) निवासी 50 वर्षीय खुबचंद सोनी पुत्र बद्रीलाल सोनी की राजसमंद में अचानक मौत हो गई. रविवार दोपहर में कांकरोली थाने से प्राइवेट कार में पुलिसकर्मी आए, जो बता रहे थे कि चोरी के मामले में गिरफ्तार हुए आरोपी उनके छोटे भाई खुबचंद सोनी की दुकान पर चोरी का माल दिया. इसी मामले में पूछताछ के लिए खुबचंद सोनी को कांकरोली थाने पर बुलाया गया और शाम करीब 5 बजे वह भी कांकरोली थाने पर पहुंच गया.

Advertisement Box

छोटे भाई खुबचंद ने पुलिस को बताया कि उसने कोई चोरी का माल नहीं खरीदा है. उसने सीसीटीवी कैमरे दिखाने की बात कही. वो दुकान से सीसीटीवी फुटेज लेने के लिए वापस अपने गांव गाडरमाला पहुंचा, लेकिन कांकरोली थाने से फोन आ गया कि सीसीटीवी फुटेज नहीं चाहिए. पुलिस ने उसे तुरंत पुलिस थाने आने को कहा. इसके बाद पुलिस ने परिजनों को बताया कि खुबचंद सोनी अब इस दुनिया में नहीं रहा.

भाजपा जिलाध्यक्ष पहुंचे जिला चिकित्सालय : घटना के बाद बड़े भाई कैलाश सोनी, मित्र व परिजन आरके जिला चिकित्सालय पहुंच गए. सूचना पर भाजपा जिलाध्यक्ष जगदीश पालीवाल भी अस्पताल पहुंचे और पीड़ित कैलाश सोनी की पूरी बात को सुना. पालीवाल ने परिजनों को सांत्वना दी. पालीवाल ने परिजनों को आश्वस्त किया कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच करवाई जाएगी. इसके लिए सरकार स्तर से भी जो कुछ प्रयास करने पड़ेंगे, उसके लिए वे तत्पर रहेंगे. वहीं, मृतक के शव को आरके जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा दिया है. घटना के बाद कानून एवं शांति व्यवस्था को लेकर राजनगर थाना प्रभारी सवाई सिंह के नेतृत्व में विशेष पुलिस बल तैनात कर दिया है. रातभर अतिरिक्त पुलिस जाप्ता तैनात रहा.

पत्नी व तीन बच्चे हो गए बेसहारा : ज्वेलर्स कारोबारी खुबचंद सोनी का निधन होने के बाद पत्नी व तीन बच्चे बेसहारा हो गए. पत्नी मनभर सोनी गृहिणी है, जबकि बड़ी बेटी नवाेदिता (25) बीएड की पढ़ाई कर रही है. बेटा प्रद्युम्न (22) प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटा है और सबसे छोटा बेटा अंशुमन (20) पढ़ाई के साथ ज्वेलरी शॉप पर पापा के साथ हाथ बंटाता है. घटना के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है.

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें