Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

SI भर्ती पेपर लीक: राजकुमार को परीक्षा से चार दिन पहले मिला पेपर, बेटे के अलावा दो अन्य को पढ़ाया पर्चा

जयपुर : एसआई भर्ती पेपर लीक मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पीएसओ राजकुमार यादव और उसके बेटे भरत यादव की गिरफ्तारी के बाद इस भर्ती के पेपर लीक से जुड़े कई राज सामने आ रहे हैं. पड़ताल में सामने आया है कि राजकुमार यादव को परीक्षा से चार दिन पहले पेपर मिल गया था. उसने अपने बेटे भरत के साथ ही सत्येंद्र यादव और रवींद्र सैनी को पेपर पढ़वाया था. भरत लिखित परीक्षा में पास हो गया, लेकिन फिजिकल परीक्षा नहीं दे पाया. सत्येंद्र यादव और रवींद्र सैनी ने लिखित और फिजिकल परीक्षा पास कर ली और दोनों का चयन भी हो गया. सत्येंद्र यादव कांस्टेबल था और उसने 12वीं रैंक हासिल की है, जबकि रवींद्र सैनी को 156वीं रैंक मिली है. एसओजी के एडीजी वीके सिंह ने बताया कि सत्येंद्र यादव को एसओजी पहले गिरफ्तार कर चुकी है. अब राजकुमार यादव और भरत यादव को 12 अगस्त तक रिमांड पर लिया गया है.

अब तक 54 एसआई सहित 120 गिरफ्तार : उन्होंने बताया कि लीक पेपर पढ़कर एसआई भर्ती में 12वीं रैंक लाने वाला सत्येंद्र यादव जयपुर ग्रामीण पुलिस लाइन में बतौर प्रोबेशनर एसआई तैनात था. उससे पूछताछ में सामने आया कि हेड कांस्टेबल राजकुमार यादव ने परीक्षा से चार दिन पहले पेपर हासिल किया था. अपने बेटे भरत यादव के साथ ही उसने रवींद्र सैनी और सत्येंद्र को भी पेपर पढ़वाया था. अब एसओजी रवींद्र सैनी की तलाश में जुटी है. इस मामले में अब तक 54 ट्रेनी एसआई सहित कुल 120 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

Advertisement Box

राजकुमार को कुंदन पंड्या से मिला पेपर : एसओजी की पड़ताल में सामने आया है कि राजकुमार यादव ने सरकारी शिक्षक कुंदन पंड्या से पेपर लिया था. एसओजी कुंदन पंड्या को 5 जून 2025 को गिरफ्तार कर चुकी है. पड़ताल में यह भी सामने आया है कि कुंदन आरपीएससी के सदस्य रहे बाबूलाल कटारा का नजदीकी रहा है. उसने कटारा से पेपर हासिल कर आगे बेचा. कुंदन पंड्या राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, कन्याला घाटा (डूंगरपुर) में अध्यापक है.

रवींद्र सैनी फरार, तलाश में जुटी एसओजी : राजकुमार यादव से पेपर पढ़कर एसआई भर्ती में 156वीं रैंक लाने वाला रवींद्र सैनी सीकर शहर पुलिस लाइन में बतौर प्रोबेशनर एसआई तैनात है. सत्येंद्र यादव की गिरफ्तारी के बाद से वह फरार हो गया. बताया जा रहा है कि एसओजी ने उसे पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन वह नहीं पहुंचा और फरार हो गया. अब एसओजी उसकी तलाश में जुटी है.

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें