Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

भारतीय क्रिकेटर आवेश खान ने अजमेर शरीफ दरगाह पर किया शुकराना, ज़ायरीन को लंगर भी परोसा

अजमेर: इंडियन क्रिकेटर आवेश खान अपने परिवार के साथ अजमेर शरीफ दरगाह पहुंचे, जहां उन्होंने अपने माता-पिता के साथ सूफी हज़रत ख्वाजा गरीब नवाज़ रहमतुल्लाह अलैहि की बारगाह में हजारी दी. राइट हेंड तेज़ गेंदबाज़ आवेश खान ने इस अवसर पर अपनी तरफ से ज़ायरीन अकीदतमंदों ( श्रद्धालुओं) को लंगर भी बांटा. दरगाह के खादिम सैय्यद असग़र अली हाशमी ने उन्हें और उनके साथ आये सभी रिश्तेदारों को ख्वाजा साहब के आस्ताना पर हाज़री करवाई और दस्तारबंदी कर दरबार का तबर्रुक भेंट किया. सादगी और खुश स्वभाव आवेश खान हमेशा अजमेर शरीफ आते रहे है.

आवेश खान के अनुसार जब कभी उन्हें कोई नव कार्य प्रारंभ करना होता है या कोई टारगेट पूरा हो जाता है तो वो शुकराना अदा करने ख्वाजा गरीब नवाज की चौखट पर ज़रूर आते है. यही वजह है कि आवेश खान ने अजमेर शरीफ़ पहुंच कर ना सिर्फ अपने परिवार के साथ मिलकर दरगाह में अक़ीदत की फूल चादर पेश किए, बल्कि दरगाह के झालरा लंगर खाना में खास ओ आम ज़ायरीन अकीदतमंदों (श्रद्धालुओं) को अपने हाथों से लंगर भी परोसा. इसके अलावा आवेश खान ने दरगाह के खादिम सैय्यद असग़र अली हाशमी को अपनी तरफ से एक बेहतरीन क्रिकेट बल्ला भी भेंट किया. दरगाह के खादिम असग़र चिश्ती ने आवेश खान की ज़िंदगी मे क़ामयाबी और उनके परिवार के लिए विशेष दुआ भी की.

Advertisement Box

28 वर्षीय आवेश खान इंदौर के रहने वाले हैं और भारतीय क्रिकेट टीम में अपनी तेज गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं. उन्हें दिसंबर 2015 में अंडर 19 क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में चुना गया था और तभी से उनकी क्रिकेट यात्रा की शुरुआत हुई. आवेश खान आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगे अनकैप्ड प्लेयर होने का रिकॉर्ड रखते है. जिन्हें आईपीएल 2022 में लखनऊ की टीम में 10 करोड़ रुपये में ख़रीदा गया था. आवेश खान 2023 में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेले है और फिलहाल मौजूदा वक़्त में लखनऊ सुपर जायंट्स टीम में शामिल है. बता दें कि आवेश खान ने 2022 में इंडियन टीम के लिए टी-20 और वनडे में डेब्यू किया. खान ने अपना पहला टी-20 मैच 20 फरवरी 2022 को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला.

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें