Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कैथल में बाल-बाल बचे 55 यात्री…सड़क से फिसलकर खड्डे में उतरी रोडवेज बस, चंडीगढ़ जा रही थी Bus

कलायत : कलायत के गांव बात्ता के नजदीक चंडीगढ़-हिसार राष्ट्रीय मार्ग पर शनिवार को अचानक हरियाणा रोडवेज फतेहाबाद डिपो की बस सड़क से फिसलकर खड्डे में उतर गई। बस में करीब 50 से 55 यात्री सवार थे। गनीमत रही कि सभी यात्री सुरक्षित रहे और किसी को कोई गंभीर चोट नहीं लगी।

चालक रवि कुमार ने बताया कि बस फतेहाबाद से चंडीगढ़ जा रही थी। जैसे ही बस गांव बात्ता के पास पहुंची तो सड़क पर चल रहे एक ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। उन्होंने स्थिति को भांपते हुए बस को नियंत्रित करने की कोशिश की। बारिश के कारण सड़क फिसलन भरी थी जिससे बस खाई की ओर फिसल गई लेकिन पलटी नहीं। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और थोड़ी देर बाद उन्हें दूसरी बस की सहायता से गंतव्य के लिए रवाना किया गया। चालक द्वारा घटना की सूचना हैल्पलाइन नंबर पर तुरंत दी गई, लेकिन काफी समय तक खुद चालक खाई में उतरी बस के लिए परिचालक की सहायता से रास्ता बनाने में लगा रहा।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें