राजस्थान के सिरोही में शनिवार रात 9:03 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। दहशत में लोग घरों से बाहर निकल आए। माउंट आबू, गिरवर, आकराभट्टा, मानपुर सहित कई जगहों पर झटके महसूस किए गए।
माउंट आबू एसडीएम डॉ अंशु प्रिया ने बताया- भूकंप के झटके के बाद आपदा राहत टीम को अलर्ट पर रखा गया है। अभी किसी प्रकार की जनहानि की खबर नहीं है।
आबूरोड में स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान के अनुयायी भूपेंद्र भाई ने कहा- करीब 9 बजकर 4 मिनट हो रहे थे। अचानक पूरी बिल्डिंग हिलने लगी। हम सभी बिल्डिंग से बाहर निकले। गनीमन रही कि ये झटके कुछ सेकेंड के लिए ही थे। अभी किसी बिल्डिंग को नुकसान होने की खबर नहीं है।
प्रतापगढ़ में 7 अगस्त को सुबह 10.07 बजे भूकंप के झटके महसूस किए। दहशत में आए लोग घरों, दफ्तरों और दुकानों से बाहर निकल गए। झटकों के बाद कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। भूकंप के झटके CCTV कैमरों में कैद हो गए। मौसम केंद्र के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.9 रही। केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर अंदर था




















