Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

भीषण सड़क हादसा, ट्रोले ने कार को मारी टक्कर, हादसे में 5 लोगों की मौत, मृतकों में 2 सगी बहनें शामिल

जयपुर: राजस्थान के दौसा जिले में सड़क हादसे में 2 बहनों समेत 5 लोगों की मौत हो गई. जयपुर से दौसा जा रही कार को ट्रोले ने जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं 3 घायलों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. मृतकों में 2 सगी बहनें शामिल. पुलिस ने ट्रेलर चालक को हिरासत में ले लिया है.

*ट्रोले ने कार को मारी टक्कर, 5 की मौत:*

Advertisement Box

पुलिस ने शनिवार को बताया कि यह दुर्घटना शुक्रवार शाम जयपुर-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिकंदरा थाना क्षेत्र में उस समय हुई जब कार सवार 5 लोग जयपुर के बस्सी में परीक्षा देने के बाद गांव लौट रहे थे. इस दौरान सामने से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रोले ने उनकी कार को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. जिससे कार सवार को बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी.

*मृतकों की हुई शिनाख्त:*

थाना प्रभारी ने बताया कि अशोक चौधरी ने बताया कि इस हादसे में कार सवार 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल 3 लोगों ने जयपुर ले जाते समय दम तोड़ दिया. उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान यादराम मीणा (36), मोनिका मीणा (18), वेदिका मीणा (21), अर्चना मीणा (20) और मुकेश महावर (27) के रूप में हुई है. थाना प्रभारी ने बताया कि अर्चना और मोनिका बहनें थीं.

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें