Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

केकड़ी : मेवदा कला के तालाब में आ रहा तेल फैक्ट्री का अपशिष्ट, कार्रवाई की मांग

अजमेर: जिले के केकड़ी क्षेत्र के मेवदा कला गांव के लिए सरसों तेल की फैक्ट्री से निकलने वाला रसायन खतरा बनता जा रहा है. ग्रामीणों का आरोप है कि फैक्ट्री का रसायन गांव के तालाब में घुल रहा है और तालाब का पानी दूषित हो गया है. इस रासायनिक पानी से फसलें खराब हो रही है. पशु भी मर रहे हैं. ग्रामीणों ने केकड़ी के उपखंड अधिकारी सुभाषचंद्र हेमानी से जल प्रदूषण रोकने और फैक्ट्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

ग्रामीण रमेश ने बताया कि मेवदा कला में काला भाटा महादेव मंदिर के पास सरसों का तेल बनाने की फैक्ट्री है. इसका सारा अपशिष्ट नया तालाब से होते गांव के तालाब में जा रहा है. गांव के तालाब में ग्रामीण स्नान करते हैं. पशु पानी पीते हैं. नया तालाब से खेतों में सिंचाई होती है. तालाब का पानी बिल्कुल काला हो चुका है. इससे फसल ही नहीं, बल्कि चारा भी बर्बाद हो रहा है. गर्मियों में पानी तालाब में कम हो गया था, तब पानी पीने से कई भैंस और गाय बीमार होकर मर गईं. ग्रामीण को इस पानी से नहाने से चर्म रोग की शिकायतें आने लगी है. फैक्ट्री से निकलने वाला रसायन तालाब के पानी को दूषित कर रहा है. ग्रामीणों ने पुलिस उपाधीक्षक से फैक्ट्री मालिक के खिलाफ शिकायत की है.

Advertisement Box

बढ़ रहा चर्म रोग: गांव के रामरतन जाट ने बताया कि ग्रामीण चर्म रोग का शिकार हो रहे हैं. ग्रामीण महेश बताते हैं कि स्थानीय प्रशासन को अपनी शिकायत दे दी है. 10 दिन में शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई तो रोड जाम कर प्रदर्शन करेंगे. पर्यावरण और जन सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन से त्वरित कार्रवाई करने की मांग की. केकड़ी उपखंड सुभाषचंद्र हेमानी से इस बारे में उनका पक्ष जानने की कोशिश की तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया. हालांकि ग्रामीणों को मामले में जांच का आश्वासन दिया.
Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें