Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पुलिस ने 10 लाख रुपए से ज्यादा की साइबर ठगी पर लगाई लगाम, 2 ठगों को महाराष्ट्र व एमपी की पुलिस को किया सुपुर्द

अलवर: जिले में साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी की ओर से शुरू किए गए ‘ऑपरेशन साइबर संग्राम’ के तहत पुलिस ने एक सप्ताह में ठगी के दो प्रकरण व 97 परिवाद दर्ज किए. इनमें 10 लाख 17 हजार 707 रुपए की राशि होल्ड कार्रवाई गई. वहीं, परिवादियों के खाते में 82 हजार रुपए की राशि भी रिफंड कराई गई.

पुलिस अधीक्षक चौधरी ने बताया कि अभियान एक अगस्त से शुरू किया गया था. अभियान के तहत सात दिन में पीड़ितों की 10 लाख रुपए से ज्यादा की राशि होल्ड करा ठगों से बचाई गई. वहीं महाराष्ट्र व मध्य प्रदेश के राज्यों की पुलिस को दो शातिर साइबर ठगों को सौंपा गया. उन्होंने बताया कि अलवर में बैठे साइबर ठग देश के किसी भी कोने में लोगों को अपना शिकार बना लेते हैं. ऐसे साइबर ठगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने बताया कि समन्वय पोर्टल पर साइबर अपराधियों पर कार्रवाई करते हुए 13 प्रकरणों में 15 अपराधियों को चिह्नित किया गया है. उनके बारे में जानकारी पोर्टल पर अपलोड की गई. साथ ही साइबर ठगी की वारदात में शामिल 34 साइबर आरोपियों के वारंट नोटिस भौतिक सत्यापन के लिए अन्य जिलों व राज्यों में भी भेजे गए हैं.

Advertisement Box

गुमशुदा मोबाइल बरामद : एसपी चौधरी ने बताया कि सीईआईआर पोर्टल पर कार्रवाई करते हुए 55 गुमशुदा मोबाइलों को भी बरामद किया गया. साथ ही साइबर जागरूकता के 37 शिविरों में पुलिस मित्र, सुरक्षा सखी एवं सीएलजी के सदस्यों के सहयोग से करीब 1800 लाभार्थियों को साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया गया.

साइबर फ्रॉड होने पर जानकारी दें: पुलिस अधीक्षक चौधरी ने कहा कि आजकल युवा घर बैठे रुपए कमाने के चलते किसी भी रेटिंग्स, लाइक, रिव्यू वाले सिस्टम को एक्सेप्ट कर उसमें इन्वेस्ट कर देते हैं, जिससे साइबर फ्रॉड होने की संभावना रहती है. उन्होंने चेताया कि शेयर मार्केट में मोटा मुनाफा कमाने के झांसे में आकर राशि इन्वेस्ट नहीं करें. उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार के साइबर फ्रॉड की जानकारी वे 1930 या 8764874306 पर दे सकते हैं.

साइबर ठगी से बचने के लिए ये सावधानी बरतें:

  • कोई भी व्यक्ति अपना ओटीपी पिन शेयर नहीं करें.
  • नेट बैंकिंग के स्पेशल कैरक्टर्स के साथ कंपलेक्स पासवर्ड रखें.
  • नाम,मोबाइल नंबर व जन्म तिथि को पासवर्ड नहीं बनाएं.
  • लॉटरी, कैशबैक, रिफंड, गिफ्ट्स, रीवार्ड्स सहित अन्य ऑनलाइन प्रलोभन से सावधान रहें.
  • सोशल मीडिया अकाउंट्स पर टू स्टेप वेरीफिकेशन ऑन रखें.
  • कस्टमर केयर नंबर कभी गूगल से सर्च न करें.
  • अनजान नंबर से आए वीडियो कॉल रिसीव नहीं करें.
  • पब्लिक वाई-फाई में ऑनलाइन शॉपिंग व बैंकिंग ट्रांजेक्शन नहीं करें.
  • ऑनलाइन सोशल साइट्स पर पर्सनल फोटो व वीडियो शेयर नहीं करें.
Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें