Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रेलवे कोटा से दानापुर के बीच राखी के दिन विशेष ट्रेन, बुकिंग शुरू

कोटा: कोटा: राखी के अवसर पर ट्रेनों में वेटिंग के हालात हैं. नए आदेश के अनुसार वेटिंग के यात्रियों को आरक्षित कोच में सफर नहीं करने दिया जाता है. इस बीच यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कोटा रेल मंडल ने कोटा से दानापुर के लिए विशेष ट्रेन चलाई है, हालांकि यह ट्रेन राखी के दिन ही चलेगी.

ट्रेन की बुकिंग कोटा से शुरू हो गई, लेकिन दानापुर से फिलहाल शुरू नहीं हुई है. इससे आशंका है कि कम यात्री भार ही मिल पाएगा. सीनियर डीसीएम सौरभ जैन का कहना है कि कोटा से दानापुर स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है. यात्री भार को ध्यान में रखते हुए ही ट्रेन के लिए मुख्यालय से अनुमति मिली है. इसकी बुकिंग कोटा से शुरू हो गई है, जल्द ही दानापुर से भी शुरू हो जाएगी.

Advertisement Box

जोनल रेलवे उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (ZRUCC) के सदस्य धीरज गुप्ता तेज का कहना है कि ट्रेन को राखी के दिन ही संचालित करना है. राखी के एक दिन पहले यात्रियों को जाना होता है, लेकिन राखी के दिन ही ट्रेन चलने पर यात्री भार मिलना थोड़ा मुश्किल है. रेलवे को इस ट्रेन की समय से पहले घोषणा करनी चाहिए थी, ताकि यात्री पहले से ही टिकट करवा लेते. रेलवे को समय के अनुसार अपनी कार्यशैली को भी सुधारना होगा.

इस स्पेशल ट्रेन में सामान्य 4, स्लीपर 7, फर्स्ट और सेकंड एसी का मिलाकर एक, सेकंड एसी 2, थर्ड एसी 5, थर्ड एसी इकोनामी का 1 मिलाकर 22 कोच होंगे. कोटा से हर ट्रेन राखी के दिन 9 अगस्त, शनिवार को ट्रेन नंबर 09817 रात 9:25 बजे रवाना होगी. इसके बाद रात 10:30 पर बरन पहुंचेगी. वहीं रविवार शाम 6:30 बजे दानापुर पहुंच जाएगी.

वापसी में ट्रेन नंबर 09818 दानापुर कोटा स्पेशल 11 अगस्त, रविवार रात 9:15 बजे रवाना होगी. इसके बाद सोमवार रात 9:03 बजे बारां और 10:25 बजे कोटा पहुंचेगी. ट्रेन में सामान्य 4, स्लीपर 7, फर्स्ट और सेकंड एसी का मिलाकर एक, सेकंड एसी के 2, थर्ड एसी का 5, थर्ड एसी इकोनामी का एक कोच होगा. ट्रेन बारां, सालपुरा, छबड़ा गुगोर, रुठियाई, गुना, महुआखेड़ी, सागर, दमोह, कटनी, मल्हार, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज चैकी, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर व आरा में ट्रेन रुकेगी.

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें