Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

व्यावसायिक प्रशिक्षकों ने हरियाणा मॉडल लागू करने को लेकर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) वोकेशनल ट्रेनर वेलफेयर एसोसिएशन राजस्थान के बैनर तले राज्य में शिक्षा विभाग के समग्र शिक्षा के तहत राजकीय विद्यालयों में कौशल प्रशिक्षण देने वाले व्यावसायिक प्रशिक्षकों ने भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया को ज्ञापन सौंपा। एसोसिएशन के पवन गर्ग ने बताया की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे बड़ा ड्रीम प्रोजेक्ट स्किल इंडिया के तहत राजस्थान के सरकारी विद्यालय में लगे व्यावसायिक प्रशिक्षक पिछले 11 साल से कार्यरत इनको हर साल टेंडर के नाम पर बेरोजगार कर दिया जाता है व नहीं इनको समय पर मानदेय मिल पाता है हमारे सभी व्यावसायिक प्रशिक्षको का पिछले 3 माह से लेकर 8 माह तक का मानदेय बकाया है। व मार्च मे लेंगे प्रशिक्षक को राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद की परियोजना निदेशक ने आदेश पारित कर व्यावसायिक प्रदाता कंपनियों के साथ हुए एमओयू समझौता को रद्द कर दिया। इसका सीधा परिणाम यह हुआ कि राज्यभर के राजकीय विद्यालयों में कार्यरत कुल 2903 व्यावसायिक प्रशिक्षक बेरोजगार हो गए। जिससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की छवि खराब हो रही इसलिए राजस्थान सरकार इस विषय में संज्ञान लेकर है राजस्थान में भी हरियाणा की तर्ज पर हरियाणा मॉडल लागू करके व्यावसायिक प्रशिक्षक को शोषण से मुक्ति दिलाए। ज्ञापन देते समय आशीष सोनी, फैज रहमान, राजकुमार, दीपक ओझा, पिंकेश नगर आदि व्यावसायिक प्रशिक्षक मौजूद रहे।

Advertisement Box
Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें