Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

फुलवारा हत्याकांड: दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त पिस्टल और बाइक बरामद

भरतपुर: जिले के फुलवारा गांव में गत 13 जुलाई को दिनदहाड़े गोली मारकर की गई हत्या के मामले में पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. उनके कब्जे से वारदात के काम में ली गई अवैध पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद की गई है.

बता दें कि गत 13 जुलाई की शाम लगभग 6 बजे फुलवारा बृजेश कुमार और उसके साथी लवकुश को पीपला गांव के कुछ युवकों ने आरएस पब्लिक स्कूल के पास घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी. बृजेश ने तत्काल अपने चाचा अशोक कुमार को फोन कर बुलाया. अशोक कुमार के मौके पर पहुंचते ही आरोपियों में शामिल जीतू, छोटू, तीरथपाल, सूरज और अन्य ने उन्हें घेर लिया और विवाद के दौरान जीतू ने अशोक कुमार के सिर में गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. आरोपी घटना के बाद एक मोटरसाइकिल मौके पर छोड़कर भाग निकले. घटना के समय पुलिस ने एक बाल अपचारी को पकड़ लिया था.

Advertisement Box

पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी जीतू उर्फ जितेन्द्र पुत्र करन सिंह और छोटू उर्फ कुलदीप पुत्र कमल सिंह को गिरफ्तार किया है. दोनों चिकसाना थाने के पीपला गांव के हैं. पुलिस ने इन्हें 4 अगस्त 2025 को मथुरा की जेल से प्रोडक्शन वारंट के तहत गिरफ्तार किया. दोनों अभियुक्त पूर्व में अन्य प्रकरणों में निरुद्ध थे. भरतपुर पुलिस की विशेष टीम ने विधिक प्रक्रिया के तहत दोनों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया औार उनसे गहन पूछताछ की गई. पूछताछ के दौरान आरोपियों ने जुर्म कबूल कर लिया. उनसे हत्या में प्रयुक्त एक अवैध पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और घटना के समय उपयोग में ली गई यूपी नंबर की मोटरसाइकिल बरामद की गई.

अब तक तीन गिरफ्तार: उन्होंने बताया कि इस मामले में अब तक पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. तीरथपाल पुत्र पूरन सिंह निवासी चौमा, थाना जैत, जिला मथुरा, जीतू उर्फ जितेन्द्र और छोटू उर्फ कुलदीप को गिरफ्तार किया है, जबकि दो बाल अपचारियों को निरुद्ध किया गया है.

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें