Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

भाजपा नेता सतीश पूनिया बोले- अब भारत किसी भी चुनौती का मुकाबला करने में सक्षम

भीलवाड़ा: राजस्थान में भीलवाड़ा दौरे पर आए भाजपा के वरिष्ठ नेता व हरियाणा प्रभारी सतीश पूनिया ने अमेरिका द्वारा टैरिफ बढ़ाने के फैसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भारत में अब हर प्रकार की चुनौतियों का मुकाबला करने की क्षमता है. उन्होंने पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के त्यागपत्र प्रकरण में भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी सर्वजाति व सर्व समाज को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है. पार्टी में अपनी भूमिका को लेकर कहा कि वे जिस भी भूमिका में हैं. वहां खुश हैं. उनकी कोई महत्वाकांक्षा, डिमांड और कोई याचना नहीं है.

राजस्थान भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया गुरुवार को भीलवाड़ा के दौरे पर रहे. यहां उन्होंने शहर के सुभाषनगर थाना क्षेत्र में कुमुद लताजी महाराज के चातुर्मास समारोह शिरकत की. इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार आने के बाद विदेश नीति के क्षेत्र में भारत की साख बढ़ी है. अमेरिका के राष्ट्रपति द्वारा टैरिफ बढ़ाने की बात पर उन्होंने कहा कि अमेरिका ने अपनी अर्थव्यवस्था के हिसाब से टैरिफ बढ़ाने का फैसला किया है, लेकिन भारत अब पहले जैसा नहीं रहा. आज हम न केवल आत्मनिर्भर बने हैं, बल्कि 75 देशों को हथियारों की आपूर्ति भी कर रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने अपनी शर्तों पर काम करना शुरू कर दिया है. आज भारत की मिट्टी और हुकूमत में वह ताकत है, जिससे वह सबका मुकाबला कर सकती है.

Advertisement Box

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद जाट समाज में नाराजगी के सवाल पर पूनिया ने कहा कि भाजपा पार्टी सर्वजाति व सर्व समाज को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है. उसने सभी विचारों और सभी बिरादरियों को साथ लेकर अच्छी तरह से काम किया है. भाजपा समग्रता से काम करती है.

चुनाव आयोग की मजबूती जरूरी: चुनाव आयोग को लेकर उठ रही शंकाओं पर उन्होंने कहा ​कि भयमुक्त चुनाव करवाने के लिए चुनाव आयोग का सशक्त होना जरूरी है. कांग्रेस इसका विरोध करती है, यह गलत है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा द्वारा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को असहाय व लाचार बताने के बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जो कांग्रेस सरकार अपने कार्यकाल में पूरे पांच साल अस्थिर रही, जो कांग्रेस पार्टी कोरोना जैसी महामारी के दौर में भी सियासत करती रही. उसे अब वर्तमान सरकार पर आरोप लगाने का कोई अधिकार नहीं है. भजनलाल सरकार अच्छा काम कर रही है. जनभावनाओं के अनुरूप काम कर रही है.

मैं जिस भी भूमिका में हूं, खुश हूं: सतीश पूनिया से जब पूछा गया कि वे अपना खुद का क्या भविष्य देखते हैं? इस पर वे बोले,’ मैं पार्टी के निर्देशों की पालना करने वाला कार्यकर्ता हूं. जब तक जिंदा रहेंगे, विचार परिवार के लिए काम करेंगे. मेरी अपनी कोई महत्वाकांक्षा और डिमांड नहीं है और ना ही कोई याचना है. मैं जिस भूमिका में हूं, बहुत आनंद से हूं.

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें