Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मानसून सत्र : 16वीं विधानसभा का चौथा सत्र 1 सितंबर से! इस बार 10 से ज्यादा बिल रखे जाएंगे

जयपुर: राजस्थान की 16वीं विधानसभा के चौथे सत्र की तैयारी पूरी कर ली गई है. इसका सत्र 1 सितंबर से आहूत किया जा सकता है. संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने इस बात की पुष्टि की है. इस सत्र में राजस्थान कोचिंग सेंटर नियंत्रण और विनियमन विधेयक और राजस्थान विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध विधेयक जैसे 10 से अधिक महत्वपूर्ण बिल पारित हो सकते हैं.

संसदीय कार्य मंत्री पटेल ने बताया कि 1 सितंबर से विधानसभा सत्र बुलाने के संदर्भ में विधानसभा अध्यक्ष से चर्चा हो चुकी है. मुख्यमंत्री से भी संपर्क किया गया है. दोनों की सहमति प्राप्त हो गई है. इसके अलावा वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों से भी परामर्श किया गया है. पटेल ने कहा कि संभवतः 1 सितंबर से विधानसभा सत्र आहूत किया जाएगा. उन्होंने बताया कि इस बार 10 से अधिक बिल सदन के पटल पर रखे जाएंगे, जिनमें धर्मांतरण जैसे महत्वपूर्ण विधेयक भी शामिल हैं.

Advertisement Box

बता दें कि बजट सत्र 24 मार्च तक चला था. ऐसे में 6 महीने के अंदर विधानसभा सत्र बुलाने का प्रावधान है. इसलिए सरकार सितंबर के पहले सप्ताह में सत्र आहूत करना चाह रही है. सत्र बुलाने की तिथि की घोषणा मुख्यमंत्री, मंत्रिमंडल और विधानसभा अध्यक्ष के साथ चर्चा के बाद की जाती है. मंत्रिमंडल ने 1 सितंबर को सत्र शुरू करने की तारीख तय की है, जिसे राज्यपाल की अनुमति के लिए राजभवन भेजा गया है. राज्यपाल की मंजूरी मिलने के बाद सत्र आहूत किया जाएगा.

पेश होगा धर्मांतरण विधेयक : आगामी सत्र में सरकार धर्म परिवर्तन पर एक विधेयक पारित करवा सकती है. इस बिल को पहले बजट सत्र के दौरान स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने पेश किया था, जिसका नाम ‘राजस्थान विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध विधेयक-2025’ है. अब इस विधेयक पर विधानसभा में चर्चा होगी. इस बिल में राजस्थान में जबरन धर्म परिवर्तन कराने वालों के लिए कठोर सजा का प्रावधान है.

विहिप नेताओं ने की थी मांग: बता दें कि विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के नेताओं ने हाल ही में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात कर धर्मांतरण रोकने के लिए सख्त कानून बनाने की मांग की थी. माना जा रहा है कि इसी मांग के मद्देनजर सरकार इस सत्र में यह बिल पारित करवाएगी.

क्या है धर्म परिवर्तन विधेयक?

  • किसी व्यक्ति को धमकी, लालच या छल से धर्म बदलने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकेगा.
  • जबरन धर्म परिवर्तन कराने वाले को कठोर सजा का प्रावधान
  • अगर कोई व्यक्ति धर्म बदलकर शादी करता है, तो न्यायालय उसे अमान्य घोषित कर सकता है.
  • स्वैच्छिक धर्म परिवर्तन के लिए भी 60 दिन पहले जिला कलेक्टर को सूचित करना अनिवार्य होगा.
Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें