Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बीकानेर- जैसलमेर-बाड़मेर में धूल भरी हवा चली:, भरतपुर संभाग में बारिश की संभावना

जयपुर : राजस्थान में मानसून ब्रेक के बाद अब पश्चिमी जिलों में सूखा मौसम होने लगा है। सीमावर्ती जिलों में दिन के दौरान धूलभरी हवाएं चल रही हैं और तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। मौसम में आए इस बदलाव के बाद राजस्थान के कई जिलों में दिन में तेज धूप निकल रही है, जिससे वातावरण में उमस भरी गर्मी का अहसास हो रहा है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 8 अगस्त को एक कमजोर मौसम प्रणाली पूर्वी राजस्थान के क्षेत्र में सक्रिय होने की संभावना है। इस प्रणाली के प्रभाव से भरतपुर संभाग के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना बनी हुई है।

Advertisement Box

पिछले 24 घंटों के मौसम का जायजा लें तो राज्य में कुछ स्थानों पर सीमित वर्षा दर्ज की गई। झालावाड़ के डग में सर्वाधिक 22 मिलीमीटर वर्षा हुई, जबकि भरतपुर के डीग में 4 मिलीमीटर, बारां के अटरू में 3 मिलीमीटर, तथा बांसवाड़ा और अलवर में 2-2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। राज्य के अन्य हिस्सों में मौसम शुष्क रहा।

जयपुर, अजमेर, सीकर, नागौर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, हनुमानगढ़ और झुंझुनूं समेत अधिकांश जिलों में दिन के दौरान आसमान में हल्के बादल छाए रहे और धूप निकलती रही। मौसम विभाग लगातार क्षेत्र विशेष में होने वाले मौसम परिवर्तनों पर नज़र बनाए हुए है और आवश्यक चेतावनियां जारी कर रहा है।

*धूलभरी हवाएं चलने से गर्मी जैसा मौसम*
पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर, गंगानगर के एरिया में कल दिन में धूलभरी हवाएं चली। इस कारण यहां मौसम मार्च-अप्रैल जैसा रहा। इन जिलों में कल दिन का अधिकतम तापमान 36 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ। सबसे ज्यादा तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस गंगानगर में दर्ज हुआ। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक मानसून ट्रफ के नॉर्थ में शिफ्ट होने के बाद से पश्चिम से आने वाली हवाएं ज्यादा प्रभावी हो गई, जिस कारण सीमावर्ती जिलों में इन दिनों मौसम शुष्क रहने लगा है।

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें