Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मेरठ में बन रही ये सड़क खत्म कर देगी ट्रैफिक का झमेला, बागपत-हापुड़ और मुफ्फरनगर ही नहीं, उत्तराखंड जाने वालों को भी होगा फायदा

उत्तर प्रदेश के मेरठ वालों को जल्द ही ट्रैफिक जाम की समस्या से मुक्ति मिलने वाली है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 14 पहले जिस रिंग रोड का शिलान्यास हुआ था, उसे बनाने के लिए मंजूरी दे दी है. इस रिंग रोड के बन जाने से बागपत, हापुड़, मुजफ्फरनगर सहित उत्तराखंड के रूड़की और हरिद्वार जिले को भी फायदा मिलेगा. दिल्ली-NCR से आने वाले लोग अब रिंग रोड की मदद से मेरठ के अंदरूनी इलाकों से न होकर, बाहर से ही बिना ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझते हुए आगे बढ़ सकेंगे.

इस रिंग रोड का पहला हिस्सा हापुड़ रोड से जुर्रानपुर रेलवे लाइन, दिल्ली रोड होते हुए दिल्ली-दून बाईपास तक बनेगा. इसे नार्थ रिंग रोड नाम दिया गया है. इसका शिलान्यास वैसे तो 2011 में हुआ था और जुर्रानपुर रेलवे लाइन पर ओवरब्रिज भी बना दिया गया था लेकिन उसके बाद कोई काम नहीं हुआ. सीएम योगी ने मंजूरी के बाद अब इस पर काम शुरू हो जाएगा.

Advertisement Box

15 हेक्टेयर जमीन खरीदी जाएगी

जानकारी के मुताबिक, इस रिंग रोड के लिए अभी जमीन नहीं खरीदी गई है. यहां तक कि ओवरब्रिज के लिए एप्रोच रोड भी नहीं बनाई गई. सीएम के आदेश के बाद हालांकि, अब यह बनाई जाएगी. इस रिंग रोड के लिए मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) लगभग 15 हेक्टेयर जमीन खरीदेगा. जमीन खरीद पर कुल 162 करोड़ रुपये खर्च होंगे. इसके लिए 100 करोड़ रुपये मेडा ने आरक्षित कर रखे हैं जबकि, 62 करोड़ रुपये शासन से मिलेंगे. शासन से अभी यह धनराशि नहीं मिल पाई है इसलिए मेडा ने बैनामा नहीं शुरू किया है. वहीं निर्माण कार्य पीडब्ल्यूडी करेगा. इसमें नाले, दो फ्लाईओवर भी शामिल हैं.

इस रिंग रोड को बनाने में लगभग 300 करोड़ रुपये खर्च होंगे. इसके बन जाने से बिजली बंबाबाईपास पर कई घंटे तक जाम में फंसने के बजाय सीधे निकल जाएंगे. बागपत रोड के वाहन आसानी से हापुड़ रोड पहुंच जाएंगे.

क्या होगा इससे फायदा?

अब बात उस हिस्से की जो गढ़ रोड से सीधे रुड़की रोड पर जटौली के पास जोड़ देगा. इसे आबूनाला की पटरी पर बनाया जाएगा. इसके लिए जमीन नहीं खरीदी जाएगी, इसलिए सिर्फ 96 करोड़ रुपये खर्च होंगे. यदि यह सड़क बन गई तो हरिद्वार, मुजफ्फरनगर की तरह के वाहनों को मवाना रोड, किला रोड या गढ़ रोड जाने के लिए शहर के अंदर की सड़क पर आने को मजबूर नहीं होना पड़ेगा. वे नाला पटरी से आ सकेंगे. इसी तरह से गढ़ रोड व हापुड़ रोड के लोगों को किला रोड व मवाना रोड पर जाने में आसानी हो जाएगी. इन दोनों हिस्सों से ही पूरे शहर को इनर रिंग रोड मिल जाएगी. दरअसल, रिंग रोड का हिस्सा लोहियानगर व जागृति विहार में बना हुआ है.

ऐसे आकार लेगा रिंग रोड

गढ़ रोड से किला रोड तक इसका हिस्सा नहीं बना है जोकि अब बन जाएगा. किला रोड से मवाना रोड तक इसका हिस्सा पहले से बना है. अब मवाना रोड से नाला पटरी पर होते हुए जटौली तक बन जाएगी. मोदीपुरम से परतापुर तक जो बाईपास है उसे भी रिंग रोड का हिस्सा माना गया है. इस तरह से रिंग रोड आकार ले लेगी.

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें