Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

इस तरह से करेंगी आई मेकअप तो छोटी आंखें भी लगेंगे बड़ी , बस फॉलो करें ये टिप्स

मेकअप करना तो अमूमन महिलाओं को पसंद होता है. इससे चेहरे को एक फ्रेश लुक मिलता है और चेहरे के फीचर अच्छे से डिफाइंड नजर आते हैं. मेकअप करते समय ज्यादा महिलाएं आंखों पर ज्यादा अटेंशन देती हैं, क्योंकि चेहरे पर सबसे पहले नजर आंखों पर ही जाती है. ऐसे में अगर आई मेकअप अच्छा न हो तो पूरा मेकअप लुक ही खराब हो जाता है. हालांकि, कुछ महिलाओं की Hooded Eye होती हैं, यानी छोटी आखें. ऐसे में उन महिलाओं की शिकायत रहती है कि उनकी आंखों पर न तो ढंग से आईशैडो लग पाता है और न ही आई लाइनर.

तो ऐसा क्या किया जाए कि आंखों को बड़ा दिखा सकें. अगर आपकी भी आंखें छोटी हैं और आप उन्हें बड़ा दिखाना चाहती हैं तो हम आपको लिए कुछ मेकअप हैक्स लेकर आए हैं. इसकी मदद से आप आंखों को बड़ा, सुंदर और एक अच्छी शेप का दिखा सकती हैं. तो चलिए जानते हैं ऐसे ही 5 स्टेप.

Advertisement Box

ब्लैक की जगह व्हाइट काजल का करें यूज

ज्यादातर महिलाएं आंखों में ब्लैक काजल ही लगाती हैं. लेकिन अगर आपकी आंखें छोटी हैं तो आपको इसकी जगह व्हाइट काजल का इस्तेमाल करना चाहिए. इससे लोवर लाइन थोड़ी ब्रोड नजर आती है और आंखें बड़ी लगती हैं. इसके अलावा आप

डार्क ब्राउन आईशैडो से बनाएं बेस

आंखों को बड़ा दिखाने के लिए आईशैडो भी एक अहम रोल अदा करते हैं. जब भी आई मेकअप करें तो सबसे पहले आंखों पर एक लेयर डार्क ब्राउन आईशैडो की लगाएं और इसे अच्छे से ब्लेंड करें. इसके बाद कंसीलर का इस्तेमाल करें और फिर अपने आउटफिट के मुताबिक आई शैडो कलर को चुनें.

Hooded Eye Makeup Tips

आईब्रो को करें डिफाइन

आंखों को बड़ा दिखाने के लिए आईब्रो को डिफाइन करना भी बहुत जरूरी है. इसके लिए आप एक कंसीलर लें और उसे आईब्रो के साइड पर लगाकर उसे डिफाइन करें. इसके बाद ब्राउन कलर से आईब्रो को फिल करें. इससे आंखों और आईब्रो के बीच गेप नजर आता है और आंखें बड़ी नजर आती हैं.

इस तरह लगाएं आईलाइनर

आईलाइनर आंखों को शेप देने के लिए सबसे जरूरी है. विंग्ड से लेकर कैट आई तक….आईलाइनर लगाने के कई तरीके हैं. लेकिन अगर आप हुडेड आईज पर लाइनर लगा रही हैं तो उसके लिए सबसे अच्छा फ्लोटिंग आईलाइनर है. इसमें आपको अपर लाइन के साथ ही आई लिड पर भी एक लाइनर की शेप देनी होती है. ये आंखों को शेप देकर उसे बड़ा दिखाता है.

आई लैश को दें वॉल्यूम

आंखों को बड़ा दिखाने के लिए आई लैश को वॉल्यूम देना भी जरूरी है. इसके लिए आप लैश कर्लर से उन्हें कर्ल करें और फिर जेल लगाएं. इसके बाद ही मस्कारा अप्लाई करें. Hooded आई को बड़ा दिखाने के लिए आप ब्राइट कलर्स का इस्तेमाल करें.

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें