Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कांग्रेस के नवनियुक्त कोषाध्यक्ष बोले- हर जिले में बनेंगे भवन, पंचायत चुनाव को लेकर बीजेपी पर लगाए ये आरोप

जयपुर: धौलपुर के राजाखेड़ा से लगातार दूसरी बार विधायक बने रोहित बोहरा ने मंगलवार को पीसीसी मुख्यालय में कोषाध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया. कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया और उसके बाद उन्हें पदभार ग्रहण कराया. पदभार ग्रहण करने के बाद बोहरा ने ईटीवी भारत से खास बातचीत की और अपनी प्राथमिकताएं बताईं.

बोहरा ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता यह है कि मानसरोवर में पीसीसी का जो नया भवन बन रहा है उसका निर्माण 2 साल के भीतर पूरा कराया जाए. बोहरा ने कहा कि उस पर कितनी लागत आएगी यह भी हम जल्द ही बताएंगे, क्योंकि आर्किटेक्ट ने भवन का नक्शा तैयार कर लिया है और उसी हिसाब से उसकी लागत आएगी. बोहरा ने कहा कि हम ऐसा भवन बनाना चाहते हैं जिसमें अगर कोई भी आंतरिक प्रोग्राम होता है तो वो उस भवन के अंदर ही हो जाए.

Advertisement Box

सभी जिलों में बनेंगे कांग्रेस के भवन: वहीं, कुछ ही जिलों में कांग्रेस के भवन को सवाल को लेकर उन्होंने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा, जिससे सभी जिलों में कांग्रेस के भवन तैयार हो सकें. उन्होंने कहा कि भीलवाड़ा और राजसमंद में जमीन मिल चुकी है, वहां जल्दी ही भवन निर्माण का काम शुरू किया जाएगा. रोहित बोहरा ने कहा कि कांग्रेस के तमाम भवनों का निर्माण क्राउड फंडिंग से किया जाएगा. क्राउड फंडिंग के लिए कोई टारगेट तय नहीं है, अगर कोई 5 रुपए देगा तो भी उसका स्वागत है, 5 लाख रुपए देगा उसका भी स्वागत है और कोई 5 करोड़ रुपए देगा तो उसका भी स्वागत है. कांग्रेस विचारधारा के सभी लोग मिल जुलकर क्राउड फंडिंग के जरिए भवन निर्माण का काम करेंगे.

संविधान की धज्जियां उड़ा रही है सरकार: निकाय और पंचायत चुनाव नहीं कराने के सवाल को लेकर रोहित बोहरा ने कहा कि संविधान की धज्जियां कैसे उड़ाई जाती है ये बीजेपी से सीखा जा सकता है. पहले भाजपा ने इस मामले को कोर्ट में अटका दिया. कांग्रेस पार्टी चाहती है कि समय से चुनाव कराए जाएं. उन्होंने कहा कि “अब यह लोग कह रहे हैं कि इस सप्ताह में वार्डों का परिसीमन करके लॉटरी निकाल देंगे, लेकिन मेरा मानना है कि ऐसा संभव नहीं है, जब तक ओबीसी कमिशन की रिपोर्ट नहीं आएगी तब तक चुनाव नहीं होंगे और मुझे लगता है कि 2027 से पहले यह लोग चुनाव नहीं करा पाएंगे.”

डेढ़ साल से रिक्त चल रहा था कोषाध्यक्ष का पद: बता दें कि प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कोषाध्यक्ष का पद डेढ़ साल से रिक्त चल रहा था. कोषाध्यक्ष रहे सीताराम अग्रवाल लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस छोड़कर भाजपा में चले गए थे. पार्टी हाईकमान ने राजस्थान कांग्रेस के उपाध्यक्ष और विधायक रोहित बोहरा को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है, बोहरा जयपुर शहर कांग्रेस के प्रभारी भी हैं.

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें