Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

चूरू में पीटीआई ने स्कूल में दो घंटे तक किया बवाल, नशे में होने का आरोप, पुलिस ने लिया हिरासत में

चूरू: जिले में शिक्षा के मंदिर को शर्मसार करने का मामला सामने आया है. आरोप है कि निकटवर्ती झारिया गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को शारीरिक शिक्षक (PTI) राजदीप लांबा शराब के नशे में स्कूल पहुंचा और हंगामा किया. पीटीआई के नशे में होने की सूचना मिलते ही ग्रामीण स्कूल पहुंच गए व उत्पात मचा रहे अध्यापक को काबू करने की कोशिश की. शिक्षक को रोका तो वह बल्ला लेकर मारने दौड़ा. करीब दो घंटे स्कूल में हंगामा चलता रहा. इसके बाद दूधवाखारा थाना पुलिस स्कूल पहुंची और शारीरिक शिक्षक को हिरासत में लिया. वहीं, दूधवाखारा थाने के हैड कांस्टेबल रामकुमार ने बताया कि शारीरिक शिक्षका को हिरासत में लिया गया है.

पंचायत समिति सदस्य सुनील मेघवाल ने बताया कि शारीरिक शिक्षक राजदीप लांबा करीब 6 साल से इस विद्यालय में कार्यरत है. लांबा अक्सर नशे में विद्यालय आता है. बुधवार को पीटीआई राजदीप लांबा नशे में धुत होकर विद्यालय पहुंचा. ग्रामीणों को इसका पता लगा तो वे स्कूल पहुंचे. लोगों ने पीटीआई लांबा का विरोध किया तो वह उनसे गाली गलौच करने लगा. इतना ही नहीं, नशे में धुत शिक्षक लांबा क्रिकेट का बैट लेकर लोगों को मारने भी दौड़ा.

Advertisement Box

वीडियो बनाने पर धमकाया: आरोपी शिक्षक ने गांव वालों से गाली गलौच की. लोगों ने वीडियो बनाया तो उलटा धमकाने लगा. कहा कि उसे नौकरी करनी ही नहीं है. वह सबको देख लेगा. ‘वीडियो बनाने है तो मेरे पास तुम लोगों से अच्छा फोन है, उससे बनाओ’.

जिला शिक्षा अधिकारी गोविंद सिंह राठौड़ ने बताया कि झारिया के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के शारीरिक शिक्षक पर नशे में स्कूल आने का ग्रामीणों ने आरोप लगाया है. इस पर चूरू से सीबीईओ को वहां भेजा है.पीओ से भी तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है. डीईओ राठौड़ ने कहा कि जांच रिपोर्ट में शारीरिक शिक्षक दोषी पाया तो कारवाई की जाएगी. शिक्षा के मंदिर में इस तरह की घटना कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें