Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बीकानेर – सरकारी टीचर ने 11वीं की छात्रा को दिया लव लेटर, ग्रामीणों ने लगाया स्कुल को ताला, शिक्षक निलंबित

बीकानेर में सरकारी स्कूल के लेक्चरर (टीचर) ने 11वीं की छात्रा को लव लेटर दे दिया। छात्रा ने इसकी जानकारी परिजन को दी तो हंगामा हो गया। छात्रा के पेरेंट्स और ग्रामीण बुधवार सुबह स्कूल पहुंचे। स्कूल के गेट को ताला लगाकर प्रदर्शन किया।

हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंची और ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी (CDEO) किशनदान चारण ने लेक्चरर को सस्पेंड कर दिया। टीचर का मुख्यालय भी डूंगरपुर कर दिया है। मामला खाजूवाला के दंतौर थाना इलाके का है।

Advertisement Box

पेरेंट्स बोले- बच्चियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं जानकारी के अनुसार, टीचर ने मंगलवार को छात्रा को लव लेटर दिया था। छात्रा ने इस लव लेटर की सूचना परिजनों को दी। परिजन ने इसकी शिकायत स्कूल प्रबंधन को दी। स्कूल ने शाम को माध्यमिक शिक्षा निदेशालय को इसकी शिकायत भेजी।

वहीं, बुधवार सुबह परिजन और ग्रामीण स्कूल के बाहर पहुंच गए। आरोपी टीचर को निलंबित करने की मांग करने लगे। सुनवाई न होने पर स्कूल का गेट बंद कर ताला लगा दिया और धरने पर बैठ गए। इसके बाद स्कूल के बच्चों के पेरेंट्स भी वहां पहुंच गए। पेरेंट्स ने कहा कि बच्चियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

तालाबंदी की सूचना पर दंतौर पुलिस, शिक्षा विभाग से CBEO मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले की विभागीय जांच करवाकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद दोपहर में निदेशालय से टीचर को निलंबित कर दिया गया।

CDEO बोले- टीचर को सस्पेंड कर दिया मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी किशनदान चारण ने बताया- शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई है। टीचर को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने सस्पेंड करने के साथ ही उसका मुख्यालय डूंगरपुर कर दिया है।

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें