Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

RBSE : आज से पूरक परीक्षा शुरू, 40 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी होंगे शामिल

अजमेर: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की ओर से पूरक परीक्षा 2025 बुधवार से शुरू हुई. ये परीक्षाएं 8 अगस्त तक निर्धारित केन्द्रों पर होगी. परीक्षा में 40 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल होंगे.

बोर्ड सचिव कैलाशचंद्र शर्मा ने बताया कि बोर्ड की पूरक परीक्षाएं 6 से 8 अगस्त तक निर्धारित केन्द्रों पर होगी. परीक्षा के लिए बोर्ड कार्यालय में कंट्रोल रूम परीक्षा समाप्ति 8 अगस्त तक सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक कार्यरत रहेगा. बोर्ड पूरक परीक्षा-2025 का विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम एवं प्रवेश पत्र बोर्ड की वेबसाइट पर पूर्व में अपलोड किया जा चुका है. सेकेंडरी स्तर पर 33130 एवं सीनियर सेकेंडरी स्तर पर 7100 परीक्षार्थी पंजीकृत किए गए.

Advertisement Box

पूरक परीक्षा में विद्यार्थी संख्या

सेकेंडरी 33,130
सीनियर सेकेंडरी 7100
प्रवेशिका 368
वरिष्ठ उपाध्याय 59

समस्या या शिकायत के लिए यहां करें संपर्क: सचिव शर्मा ने बताया कि पूरक परीक्षा संबंधी शिकायत या समस्या के लिए कन्ट्रोल रूम से सम्पर्क किया जा सकता है. शिकायत के साथ पता, टेलीफोन, मोबाइल नम्बर अवश्य नोट कराएं. परीक्षार्थियों के पूरक नामांकन तथा केन्द्र संबंधी समस्त जानकारी बोर्ड वेबसाइट https://rajeduboard.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है. बोर्ड कन्ट्रोल रूम के फोन नम्बर 0145-2632866, 2632867, 2632868 पर सम्पर्क किया जा सकता है.

केंद्राधीक्षकों ने की व्यवस्था : सचिव शर्मा ने बताया कि पूरक परीक्षा के मुद्रित, केन्द्र सामग्री बोर्ड की ओर से केन्द्राधीक्षक को ऑनलाइन भेजी है. उन्हें विद्यालय के आईडी पासवर्ड से केन्द्र सामग्री और उपस्थिति पत्रक, नामावली, विषयवार बैठक व्यवस्था और प्रश्न पत्र संख्यात्मक सारणी ऑनलाइन डाउनलोड की जा सकेगी. केन्द्राधीक्षकों ने हार्ड कॉपी मुद्रित कर परीक्षाओं की व्यवस्था की.

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें