Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ज्वेलर की मौत के बाद हंगामा, चार पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

उदयपुर: राजस्थान के उदयपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिस हिरासत में एक व्यापारी की मौत गई. जिले की ऋषभदेव थाना इलाके में एक ज्वेलर की मौत के बाद हंगामा खड़ा हो गया. भारी विरोध प्रदर्शन के बाद फिलहाल उदयपुर एसपी ने चार पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है.

क्या पूरा मामला ? : मृतक की पहचान डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा निवासी सुरेश पंचाल के रूप में हुई है. पुलिस उसे चोरी के माल की खरीद-फरोख्त के आरोप में सोमवार 4 अगस्त को पूछताछ के लिए थाने लाई थी. शाम को उसकी तबीयत बिगड़ने पर पुलिस उसे ऋषभदेव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गई, जहां उसकी मौत हो गई.

Advertisement Box

मौत की सूचना मिलते ही सुरेश के परिजन और समाज के लोग बड़ी संख्या में ऋषभदेव पहुंचे. उन्होंने पुलिस पर टॉर्चर कर हत्या करने का आरोप लगाया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने मुआवजे और मृतक के परिजन को सरकारी नौकरी देने की मांग की स्थिति को देखते हुए तीन थानों की फोर्स मौके पर बुलाई गई. मृतक के बेटे हिमांशु ने आरोप लगाया कि पहले उदयपुर शहर के गोवर्धन विलास थाने की पुलिस उनके पिता को लेकर गई थी, जहां उन्हें धमकाया गया. इसके बाद उन्हें ऋषभदेव थाने लाया गया.

एसपी ने की कारवाई : विवाद बढ़ता देख उदयपुर एसपी योगेश गोयल ने कार्रवाई करते हुए चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है. एसपी ने बताया कि मृतक के परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है. साथ ही जिन पुलिसकर्मियों पर करप्शन के आरोप हैं, उनकी जांच एडिशनल एसपी स्तर के अधिकारी से करवाई जाएगी. दोषी पाए जाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें