Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

फलोदी पुलिस ने पकड़ी दो करोड़ की स्मैक, नशे का सौदागर चढ़ा हत्थे

फलोदी: अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत फलोदी जिला की पुलिस की विशेष टीम (डीएसटी) ने कार्रवाई करते हुए दो करोड़ रुपए कीमत की 879 ग्राम स्मैक बरामद की और नशे के सौदागर को भी गिरफ्तार किया है.

एसपी कुंदन कंवरिया ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम एवं मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त माफियाओं के विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत फलोदी पुलिस की जिला विशेष टीम को स्मैक की तस्करी के बारे में पता चला था.

Advertisement Box

उन्होंने बताया कि जोड़ निवासी अनीश खान पुत्र बशीर खां अवैध स्मैक की तस्करी करता है. इस पर टीम के सदस्य हितेश कुमार, गंगाराम व किशनाराम ने उसके रहवासी इलाके, आने-जाने के रास्तों तथा अन्य सूचनाएं एकत्र कीं. सभी सूचनाएं जुटाने के बाद जिला विशेष टीम व फलोदी पुलिस थाना द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए अनीश खान के निवास स्थान पर छापा मारकर उसे गिरफ्तार किया. छापे के दौरान वहां से 879 ग्राम स्मैक और एक इलेक्ट्रिकल कांटा बरामद किया गया. आरोपी अनीश खान महंगे शौक रखता है. वह महंगे मोबाइल फोन और गाड़ी का उपयोग करता है तथा लग्जरी जीवन जीता है.

ट्रक में छिपाकर एमपी से भेजी जाती थी स्मैक: पूछताछ में अनीश खान ने बताया कि उसे स्मैक की सप्लाई इकबाल और उसके भाई अजरूदीन उर्फ अजू करते हैं. वे रतलाम, मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं. वे अलग-अलग साधनों से स्मैक भेजते थे, जिसमें ज्यादातर 10-चक्का ट्रकों में सामान के बीच छिपाकर भेजी जाती थी. अनीश खान इसे फलोदी में प्राप्त कर स्थानीय तस्करों को सप्लाई करता था. पुलिस ने बताया कि आरोपी भोजासर थाना क्षेत्र के रामदेवनगर में अवैध स्मैक सप्लाई के मामले में भी पहले से आरोपी है.

पश्चिमी राजस्थान में फैली नशे की तस्करी: बता दें कि पूरे पश्चिमी राजस्थान में नशे की तस्करी लगातार बढ़ रही है, जिसमें स्मैक के साथ-साथ अफीम, डोडा और पोस्त भी शामिल हैं. जोधपुर के ग्रामीण अंचल में अवैध नशे की सामग्री की आपूर्ति होने के कई बार खुलासे हो चुके हैं. जोधपुर पुलिस रेंज के तत्कालीन आईजी विकास कुमार ने इसे रोकने के लिए कई ऑपरेशन चलाकर दर्जनों तस्करों को पकड़ा था, जो फरार चल रहे थे.

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें