Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बड़ा हादसा टला: रतनगढ़ मेगा हाईवे पर स्कूल बस के निकल गए पीछे के टायर, बाल-बाल बचे बच्चे

चूरू: अभिभावक भले ऊंची इमारतें और लुभावने इस्तहार देख बच्चों के दाखिले प्राइवेट स्कूल में करा रहे हैं, लेकिन इनमें कई ऐसे स्कूल है, जिन्हें बच्चों की सुरक्षा से कोई लेना देना नहीं है. कुछ ऐसी ही लापरवाही चूरू के रतनगढ़ के निजी स्कूल देखने को मिली. रतनगढ़ मेगा हाइवे पर बच्चों से भरी श्री रघुनाथ सीनियर सैकंडरी प्राइवेट स्कूल की बस के पीछे के दो टायर निकल गए. हादसे में अनियंत्रित हुई स्कूल बस ने पास से गुजर रहे बाइक सवार को चपेट में ले लिया. हादसे के वक्त बस में करीब दो दर्जन बच्चे सवार थे. गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई.

रतनगढ़ थानाधिकारी दिलीप सिंह ने बताया कि हादसे में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को प्राथमिक इलाज के बाद उप जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने हायर सेंटर रैफर कर दिया. थानाधिकारी ने बताया कि हादसे के वक्त स्कूल बस में करीब दो दर्जन बच्चे सवार थे. गनीमत रही कि बच्चों के गंभीर चोटें नही आई. हालांकि थाने में किसी ने कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई है. प्रत्यक्षदर्शी अजय सारस्वत ने बताया कि श्री रघुनाथ सीनियर सैकंडरी प्राइवेट स्कूल की बस दौड़ा रहा चालक हादसे के वक्त नशे में था. बस की गति काफी तेज थी. हादसे के बाद मामला बढ़ता देख चालक मौके से भाग निकला. हादसे के बाद अभिभावकों में भी रोष है. अभिभावकों ने स्कूल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया.

Advertisement Box

सुरक्षा मानक पूरे नहीं: जिले की अधिकतर निजी स्कूलों की बाल वाहनियां बिना फिटनेस और घरेलू गैस सिलेंडर से दौड़ रही है. कई बाल वाहनियां भी अनफिट है और चालक भी अनुभवहीन. इससे पहले चूरू जिला मुख्यालय पर घरेलू सिलेंडर से दौड़ रही निजी स्कूल की वैन ने आग पकड़ ली. गत सप्ताह शहर की नई सड़क पर बेकाबू स्कूल वैन डिवाइडर पर चढ़ बिजली के पोल से टकरा गई. दो दिन पहले घंटेल गांव में निजी स्कूल की बच्चों से भरी बस पानी भरे गड्डे में जा गिरी और ट्रांसफार्मर से टकराने से बच गई.
Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें