Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

आरपीएससी: 1100 पदों के लिए पशु चिकित्सा अधिकारी भर्ती के आज से ऑनलाइन आवेदन, जानिए पात्रता…

अजमेर: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने मंगलवार से पशु चिकित्सा अधिकारी भर्ती के ऑनलाइन आवेदन शुरू किए. भर्ती 1100 पदों के लिए होगी. अनावश्यक आवेदन ना हो और मामला कानूनी पेचीदगी में न जाए इसलिए आवेदन की अंतिम तिथि तक राजस्थान पशु चिकित्सा परिषद से स्थायी या अस्थायी पंजीयन भी मांगा गया है.

आयोग के सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि 17 जुलाई को 1100 पदों के लिए पशु चिकित्सा अधिकारी की भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया था. विज्ञापन में कुल पदों की संख्या के अनुसार सभी वर्गों के वर्गीकरण भी किए गए. अनावश्यक भीड़ को रोकने के लिए आयोग ने शैक्षिक योग्यता के साथ राजस्थान पशु चिकित्सा परिषद से स्थायी और अस्थायी पंजीयन भी मांगा है. पंजीयन अभ्यार्थी को आवेदन की अंतिम तिथि 3 सितंबर तक होना चाहिए. इसके अलावा अभ्यर्थी को अनिवार्य रूप से इंटर्नशिप लिखित परीक्षा की तिथि से पहले तक पूरा करना भी अनिवार्य होगा.

Advertisement Box

मेहता ने बताया कि अभ्यर्थी को शैक्षिक योग्यता आयु और अनुभव होने पर ही ऑनलाइन आवेदन करना चाहिए. भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदनकर्त्ता की उम्र 1 जनवरी 2026 को न्यूनतम आयु 20 और अधिकतम 40 से कम होनी चाहिए. भर्ती के लिए आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में रियायत है. परीक्षा वस्तुनिष्ठ रूप से होगी. परीक्षा के स्थान, तिथि और समय के संबंध में आयोग जल्द ही सूचना जारी करेगा. बता दें कि पशु चिकित्सा अधिकारी भर्ती 2019 से सम्बंधित कोर्ट में काफी प्रकरण थे. यही वजह है कि यह भर्ती कानूनी पेचीदगी में न उलझ जाएं इसलिए राजस्थान पशु चिकित्सा परिषद जयपुर से पंजीयन की शर्त लागू की है.

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें