Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मदन दिलावर जैसे मंत्री रहेंगे तो कांग्रेस को मिलेगा तीन चौथाई बहुमत: गोविंद डोटासरा

जयपुर: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सोमवार को एक बार फिर राज्य की भजनलाल शर्मा सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने भाजपा सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह सरकार पर्चियों के सहारे चल रही है, जिसमें ना जनता सुरक्षित है और ना ही कोई स्पष्ट विजन दिखाई देता है. डोटासरा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को जो पर्ची थमा दी जाती है, वे बस वही पढ़ते हैं. उन्होंने तंज कसा कि इससे ज्यादा हैरान करने वाली बात और क्या हो सकती है कि मुख्यमंत्री का भाषण देने से पहले ही उसका प्रेस नोट मीडिया को जारी हो जाता है. कौन क्या बोलेगा, कब बोलेगा सब पहले से लिखा हुआ होता है.

डोटासरा ने सरकार पर प्रशासनिक गोपनीयता की अनदेखी का आरोप भी लगाया. उन्होंने कहा कि कभी भाजपा जयपुर शहर की कार्यकारिणी का पर्चा लीक हो जाता है, तो कभी मुख्यमंत्री के भाषण का. उन्होंने इसे राज्य का दुर्भाग्य बताते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं बताती हैं कि सरकार पूरी तरह अव्यवस्थित है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जब दिल्ली जाते हैं और मंत्रियों को गिफ्ट देते हैं, तो वह बात भी लीक हो जाती है. मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर गलत जगह लैंड करता है. उन्होंने पूछा कि क्या इस तरह की लापरवाही और गोपनीयता भंग होने के बाद भी सरकार खुद को जवाबदेह मानती है?

Advertisement Box

ओम बिड़ला के कक्ष में 6 घंटे क्यों बैठे थे मुख्यमंत्री?: बाढ़ प्रभावित इलाकों के हवाई सर्वेक्षण की घोषणा पर कटाक्ष करते हुए डोटासरा ने कहा कि मुख्यमंत्री पहले यह बताएं कि वे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के कक्ष में 6 घंटे तक क्यों बैठे रहे. उन्होंने कहा कि यह कोई सामान्य बात नहीं थी, इसके पीछे कोई मजबूरी रही होगी जिसे मुख्यमंत्री को स्पष्ट करना चाहिए. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर पूछे गए सवाल पर डोटासरा ने व्यंग्य करते हुए हाथ जोड़कर कहा कि भगवान उन्हें लंबी उम्र दे और वे शिक्षा मंत्री बने रहें. अगर वे इसी तरीके से काम करते रहे तो कांग्रेस को राजस्थान में तीन चौथाई बहुमत मिलेगा, जिसे कोई रोक नहीं सकता.

जनता त्रस्त, 36 कौम कांग्रेस के साथ: डोटासरा ने कहा कि भजनलाल सरकार के पौने दो साल के कार्यकाल में ही जनता तंग आ चुकी है. उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की सभी 36 जातियां कांग्रेस के साथ खड़ी हैं. उन्होंने भाजपा पर लोकतंत्र को खतरे में डालने, तानाशाही करने, झूठे मुकदमे चलाने और जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार से जनता अब उब चुकी है. लोग अब बदलाव चाहते हैं और कांग्रेस को एकमात्र विकल्प मान रहे हैं.

सभी बूथों पर बीएलओ नियुक्त करेंगे: संगठन विस्तार पर बात करते हुए डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस अब जमीनी स्तर तक अपनी ताकत बढ़ा रही है. उन्होंने बताया कि 52000 बूथों पर कार्यकारिणी का गठन हो चुका है. 312 नगर अध्यक्ष बनाए गए हैं और 400 ब्लॉक कार्यकारिणियां तैयार की गई हैं. सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में ‘संविधान बचाओ रैलियां’ आयोजित की जा रही हैं. डोटासरा ने कहा कि अब तक अधिकांश बूथों पर बीएलओ नियुक्त किए जा चुके हैं और जहां नहीं हुए हैं, वहां अगले 7 दिन में सभी बूथों पर नियुक्ति पूरी कर ली जाएगी.

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें