Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर ABVP और NSUI का प्रदर्शन, पुलिस ने खदेड़ा

जोधपुर : महाविद्यालय और विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर छात्र संगठनों के विरोध प्रदर्शन तेज हो गए हैं. सोमवार को जोधपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने शासन चुनाव की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर बड़ा प्रदर्शन किया. दूसरी ओर NSUI के कार्यकर्ताओं ने जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के नए कैंपस परिसर के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया. यहां पुलिस को उन्हें खदेड़ना पड़ा. कई छात्रों को पुलिस पकड़ कर भगत की कोठी थाना लेकर चली गई.

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से पावटा रोड से कार्यकर्ता का हुजूम निकला, जो कलेक्ट्रेट पहुंचा. पुलिस ने कलेक्ट्रेट का गेट बंद कर दिया. छात्रों ने नारेबाजी की. कुछ छात्र कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर चढ़ गए, जिन्हें पुलिस ने समझाइश करके नीचे उतारा. बाद में कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन को मांगों का ज्ञापन दिया.

Advertisement Box

छात्र नेता मोती सिंह जोधा ने कहा कि वर्तमान सरकार कह रही है कि चुनाव कांग्रेस सरकार ने बंद किए थे. इसका खामियाजा उन्होंने भुगता है. आज पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं कि छात्र संघ चुनाव होने चाहिए. भाजपा सरकार को भी समझना चाहिए कि जब प्रदेश में सभी तरह के चुनाव हो रहे हैं तो छात्र संघ चुनाव क्यों नहीं हो रहे हैं? अगर छात्र संघ चुनाव होते हैं तो कई छात्रों को राजनीतिक सेवा करने का मौका मिलेगा. जोधा ने कहा कि अगर सरकार ने हमारी मांग पर गंभीरता नहीं दिखाई तो हम प्रदेश स्तर पर आंदोलन करेंगे.

छात्रों को ले गई पुलिस : जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के नया परिसर के बाहर प्रदर्शन के दौरान पुलिस तैनात रही. इस दौरान छात्र नेता ज्ञानोदया चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्र हुए, लेकिन पुलिस ने छात्रों को परिसर में ही रोकने का प्रयत्न किया. अंत में पुलिस ने सख्ती दिखाई और खदेड़ा और कुछ को थाने ले गई.

2023 से नहीं हुए छात्र संघ चुनाव : प्रदेश के विश्वविद्यालय और महाविद्यालय में आखिरी बार 2022 में छात्र संघ के चुनाव हुए थे. इसके बाद 2023 में गहलोत सरकार ने चुनाव नहीं करवाए. यह सिलसिला अभी तक जारी है. 2023 में भजनलाल सरकार सत्ता में आ गई थी, लेकिन 2024 में भाजपा सरकार ने भी छात्र संघ चुनाव से दूरी बनाए रखी. अब 2025 में छात्र संगठन चुनाव की मांग को लेकर सक्रिय हो गए हैं, क्योंकि राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव अगस्त-सितंबर में होते आए हैं.

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें