Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बैंक में सेंधमारी, एमपी की शटरतोड़ गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार

जयपुर: राजधानी जयपुर के झोटवाड़ा इलाके में एक बैंक का शटर तोड़कर सेंधमारी की वारदात का पुलिस ने खुलासा किया है. इस मामले में मध्यप्रदेश की शटरतोड़ गैंग के मुख्य सरगना और एक अन्य बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. अब उनसे पूछताछ और मामले में अनुसंधान जारी है.

उनसे पूछताछ में कई और वारदातों का खुलासा होने की संभावना है. जयपुर (पश्चिम) डीसीपी हनुमान प्रसाद मीणा ने बताया कि 30 जुलाई 2025 को कैनरा बैंक की सीनियर मैनेजर ने झोटवाड़ा थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था. जिसमें उन्होंने बताया कि 28 जुलाई को बैंक का मुख्य शटर तोड़कर चोर बैंक परिसर में घुस गए थे. जानकारी मिलने पर वह मौके पर पहुंची तो मुख्य शटर टूटा हुआ था और चैनल गेट भी खुला था. ट्रेजरी में बने स्ट्रांग रूम में भी तोड़फोड़ की गई थी.

Advertisement Box

पुलिस ने फुटेज खंगाले, मुखबिरों से जुटाई जानकारी : उनकी रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी. झोटवाड़ा थानाधिकारी राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया. इस टीम ने बदमाशों के आने-जाने के रास्तों पर सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और मुखबिरों से जानकारी जुटाई. उन्होंने बताया कि इस मामले में झागर (मध्यप्रदेश) निवासी गिर्राज सैन (हाल किराएदार जोशी मार्ग जयपुर) और तोरई (मध्यप्रदेश) निवासी कुमेर सिंह (हाल निवासी करधनी, जयपुर) को गिरफ्तार किया है.

टारगेट के आसपास रहते हैं कमरा किराए पर लेकर : पुलिस की पड़ताल में सामने आया है कि इस गिरोह का मुख्य सरगना गिर्राज शातिर बदमाश है. वह स्मैक, गांजा और शराब पीने का आदी है. उसने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वे दिन में रैकी कर टारगेट चिह्नित करते थे. चिह्नित टारगेट के आसपास कमरा किराए पर लेकर या पार्क में बैठकर वारदात की प्लानिंग करते और रात को वारदात अंजाम देते हैं. पहचान छुपाने के लिए वारदात के समय इस गैंग के बदमाश चेहरे को पूरी तरह ढंककर रखते हैं.

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें