झालावाड़: समरावता में हुए एसडीएम थप्पड़ कांड के बाद जमानत पर जेल से बाहर आए नरेश मीणा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही. सीजेएम न्यायालय ने झालावाड़ कोतवाली में दर्ज राजकार्य में बाधा के एक मामले में मीणा की जमानत अर्जी खारिज कर दी. न्यायाधीश ने नरेश मीणा की जमानत अर्जी खारिज करते हुए उच्च न्यायालय की शर्तों की अवहेलना का हवाला दिया.
सीजेएम कोर्ट ने जमानत अर्जी पर सुनवाई करते हुए आरोपी नरेश मीणा को लेकर तल्ख टिप्पणी की. कोर्ट ने कहा कि अभियोजन पक्ष की ओर से पेश दस्तावेज में आरोपी के कई आपराधिक रिकॉर्ड हैं. ऐसे में उन्हें जमानत का लाभ दिए जाने पर अन्य अपराध में संलिप्तता की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता. इस तर्क के साथ कोर्ट ने नरेश मीणा तथा अन्य साथियों की जमानत अर्जी खारिज कर दी.
Advertisement Box
दरअसल मनोहर थाना कस्बे के पिपलोदी स्कूल हादसे के बाद नरेश मीणा ने अन्य साथियों के साथ मिलकर जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड के बाहर धरना प्रदर्शन किया था. इसके बाद पुलिस ने उन्हें शांति भंग में हिरासत में लिया. इसी बीच जिला अस्पताल के डीन व अधीक्षक ने नरेश मीणा तथा अन्य साथियों के खिलाफ अस्पतालकर्मियों से धक्का-मुक्की, हंगामा तथा राजकाज में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज करा दिया. इसके बाद पुलिस ने नरेश मीणा तथा साथी मुरारी जयप्रकाश प्रदीप व गोलू मीणा को गिरफ्तार किया. एसीजेएम कोर्ट ने इन्हें 8 अगस्त तक न्यायिक अभिरक्षा में रखने के आदेश दिए.
सर्व समाज ने की निष्पक्ष जांच की मांग: पिपलोदी स्कूल हादसे में जिला अस्पताल में धरना देने पहुंचे नरेश मीणा व साथियों को गिरफ्तार किए जाने के बाद सर्व समाज ने गत दिनों मिनी सचिवालय के बाहर धरना दिया व प्रदर्शन किया. जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ को ज्ञापन देकर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की. सर्व समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि जिला अस्पताल में धरना देने पहुंचे नरेश मीणा के साथ अन्य दलों के नेता भी अस्पताल में मौजूद थे, लेकिन कार्रवाई नरेश मीणा व साथियों पर ही की गई. कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने मामले में निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया.
Download App from
Follow us on
Donate Us
झालावाड़: नरेश मीणा व तीन साथियों की जमानत खारिज, कोर्ट की तल्ख टिप्पणी-रिकॉर्ड से आदतन अपराधी

Service Providers
Loading…
‘कुमकुम भाग्य’ एक्ट्रेस संचिता उगले ने सुसाइड किया:साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगाई
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
और भी पढ़ें
Bhilwara : बड़लियास को तहसील का दर्जा दिलाने की मांग तेज, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
Bhilwara : पाश्चात्य संस्कृति छोड़कर जन्मदिन मंदिर या गौशाला में जाकर सेवा-कार्य के साथ मनावे
Bhilwara : ईएसआईसी अधिकारियों से मिलकर इंटक प्रतिनिधिमंडल ने उठाई श्रमिकों की समस्याएं
Bhilwara : बड़लियास क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर सांकेतिक धरना, शीघ्र समाधान की मांग
Bhilwara : पद्मिनी क्लब की नई पहल, बीज यात्रा से हरियाली तक शुरू किया अनूठा अभियान
Bhilwara : वंचित बच्चों के लिए आगे आया नगर माहेश्वरी महिला संस्थान, स्वास्थ्य से शिक्षा तक मिला सहयोग
Bhilwara : गोगामेड़ी जन्मोत्सव पर करणी सेना ने भरी नई हुंकार, संगठन को मिली नई मजबूती
Bhilwara : नौगावां ट्रस्ट की बैठक में व्यवस्थाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय