Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रक्षाबंधन पर खुशखबरी: जयपुर व कोटा से मुंबई जाने और आने के लिए विशेष ट्रेन, सभी क्लास में मिल रहा कंफर्म टिकट

कोटा : राखी के मौके को देखते हुए ट्रेनों में वेटिंग, रिग्रेट और ना रूम जैसी स्थिति बनी हुई है. ऐसे में बड़ी संख्या में यात्रियों को रक्षाबंधन पर कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है. रक्षाबंधन के मौके पर ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और वेटिंग लिस्ट को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक विशेष फेस्टिवल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. यह ट्रेन मुंबई के बांद्रा टर्मिनस से जयपुर के सांगानेर स्टेशन तक संचालित होगी. इस ट्रेन में अभी सभी श्रेणियों (क्लास) में कंफर्म टिकट उपलब्ध हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिली है.

यह ट्रेन मुंबई के बांद्रा टर्मिनस स्टेशन से जयपुर के सांगानेर स्टेशन तक चलेगी. साथ ही कोटा, सवाई माधोपुर होती हुई जाएगी. रक्षाबंधन स्पेशल ट्रेन दो – दो फेरे सांगानेर से बांद्रा के बीच आने और जाने के करेगी. ट्रेन में वर्तमान में कंफर्म टिकट भी यात्रियों को मिल रहा है.

Advertisement Box

नॉर्दर्न वेस्टर्न रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि ट्रेन मुंबई के बांद्रा टर्मिनस स्टेशन से अपने फेर 7 और 14 अगस्त को करेगी. जबकि जयपुर के सांगानेर से 8 और 15 अगस्त को रवाना होगी. ट्रेन चलाने का उद्देश्य भी अतिरिक्त वेटिंग को क्लियर करना और यात्रियों को रक्षाबंधन के अवसर पर कंफर्म टिकट दिलाना है. ट्रेन में वर्तमान में आने और जाने दोनों तरफ से दोनों फेरों में कंफर्म टिकट मिल रहे हैं, जब सभी ट्रेनों में वेटिंग है.

यह रहेगी ट्रेन की टाइमिंग : यह वीकली फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन बांद्रा टर्मिनस से ट्रेन नंबर 09023 गुरुवार शाम 4:45 पर रवाना होगी. इसके बाद कोटा शुक्रवार सुबह 8:25 पर, सवाई माधोपुर सुबह 10:10 और सांगानेर दोपहर 12:30 बजे पहुंचेगी. वहीं वापसी में यह ट्रेन नंबर 09024 के रूप में शुक्रवार 4:50 पर सांगानेर से रवाना होगी. शाम 6:35 पर सवाई माधोपुर और रात 8:10 पर कोटा पहुंचेगी. इसके बाद शनिवार सुबह 11:15 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंच जाएगी. ट्रेन आते और जाते सवाई माधोपुर, कोटा, रामगंजमंडी, भवानी मंडी, शामगढ़, चौमहला, नागदा, रतलाम, वड़ोदरा, भरूच, सूरत, वलसाड, वापी, पालघर व बोरीवली स्टेशन पर स्टॉपेज करेगी. ट्रेन में एक सेकंड एसी, 13 थर्ड एसी, चार स्लीपर, दो जनरल सहित अन्य मिलाकर 22 कोच होंगे.

ट्रेन की टाइमिंग और रूट :-

बांद्रा टर्मिनस से प्रस्थान (ट्रेन संख्या 09023):

  • गुरुवार, 7 और 14 अगस्त को शाम 4:45 बजे
  • कोटा: शुक्रवार सुबह 8:25 बजे
  • सवाई माधोपुर: सुबह 10:10 बजे
  • सांगानेर: दोपहर 12:30 बजे
  • सांगानेर से वापसी (ट्रेन संख्या 09024):
  • शुक्रवार, 8 और 15 अगस्त को शाम 4:50 बजे
  • सवाई माधोपुर: शाम 6:35 बजे
  • कोटा: रात 8:10 बजे
  • बांद्रा टर्मिनस: शनिवार सुबह 11:15 बजे

स्टॉपेज स्टेशन :- सवाई माधोपुर, कोटा, रामगंजमंडी, भवानी मंडी, शामगढ़, चौमहला, नागदा, रतलाम, वड़ोदरा, भरूच, सूरत, वलसाड, वापी, पालघर और बोरीवली.

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें