Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अंता सीट पर उपचुनाव की तैयारी, मतदान केंद्रों के निरीक्षण के लिए गठित कमेटी दो दिन में सौंपेगी रिपोर्ट

झालावाड़ : राजस्थान की हाई प्रोफाइल सीट अंता पर कभी भी उपचुनाव का बिगुल बज सकता है, ऐसे में इस सीट पर विधानसभा का उपचुनाव कराने के लिए प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है. इसके लिए स्थानीय प्रशासन ने विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों की जांच व गहन निरीक्षण करने के लिए एसडीएम की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की है, जो की अंता विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों का बारीकी से निरीक्षण कर इसकी जांच रिपोर्ट दो दिन के भीतर जिला निर्वाचन अधिकारी को सौंपेगी.

जिला निर्वाचन अधिकारी रोहिताश्व सिंह तोमर कमेटी की अध्यक्षता कर रहे हैं. अंता एसडीएम को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वह विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्रों पर मतदान करने के लिए सभी आवश्यक सुविधा सुनिश्चित करें. जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से गठित की गई कमेटी में आठ सदस्य मौजूद हैं, जिसमें अंता एसडीएम, बारां, अंता और मांगरोल क्षेत्र के तहसीलदार, सार्वजनिक निर्माण विभाग बारां के अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता, जिला शिक्षा अधिकारी और मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी बारां शामिल हैं.

Advertisement Box

गौरतलब है कि प्रदेश की अंता विधानसभा सीट पर गत विधानसभा चुनाव में कंवरलाल मीणा और कांग्रेस के प्रमोद जैन भाया के बीच चुनाव लड़ा गया था, जिसमें मीणा ने प्रमोद जैन भाया को पटकनी देकर जीत हासिल की थी. गत दिनों पंचायत चुनाव में एसडीएम के साथ धक्का मुक्की और मारपीट के एक मामले में उन्हें जेल जाना पड़ा. इसके बाद विधानसभा से उनकी सदस्यता समाप्त कर दी गई. ऐसे में एक बार फिर अंता विधानसभा सीट पर जल्द ही उपचुनाव होने की संभावनाएं जताई जा रही हैं.

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें